Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Milkipur By Election: अयोध्या के इतिहास में BJP की सबसे बड़ी जीत, अखिलेश-योगी के इन बयानों ने बदला राजनीतिक समीकरण

    Updated: Sun, 09 Feb 2025 09:57 AM (IST)

    Milkipur By Election 2025 चंद्रभानु पासवान ने 61710 मतों के अंतर से जिले के विधानसभा चुनाव इतिहास में सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 146397 रिकॉर्ड मत प्राप्त किए। जिले में अब तक के विस चुनाव इतिहास में किसी उम्मीदवार ने इतने वोट नहीं प्राप्त किए थे। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 84687 मतों से संतोष करना पड़ा।

    Hero Image
    चंद्रभानु पासवान ने चुनाव जीतकर म‍िल्‍कीपुर में रचा इ‍त‍िहास।

     जागरण संवाददाता, अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने संबोधन में जब कहते थे कि सीता कितनी बार अग्निपरीक्षा देगी तो उनका संकेत इसी उपचुनाव की तरफ होता था। स्वयं मुख्यमंत्री ने ही मिल्कीपुर का छह बार दौरा किया। वहीं सरकार के सात मंत्रियों की टीम यहां डेरा डाले रही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधानसभा चुनाव के इतिहास में आज तक किसी पार्टी को रामनगरी में इतनी बड़ी जीत नहीं मिली थी। एक कारण यह भी रहा कि लोकसभा में मिली जीत से उत्साहित सपा ने अवधेश प्रसाद को ‘अयोध्या का राजा’ ही बता दिया था। इस गर्वोक्ति का परिणाम यह रहा कि जनता ने सीधा संदेश दे दिया कि अयोध्या के राजा यानी अवधेश तो भगवान राम ही हैं, कोई अन्य नहीं।

    जनता ने जातीय राजनीति के दांव को क‍िया अस्वीकार

    इस उपचुनाव में एक ओर राम मंदिर, राष्ट्रवाद, अयोध्या का अभूतपूर्व विकास और हिंदू समाज की एकता का ज्वार था। दूसरी ओर पीडीए यानी पिछड़ा-दलित-अल्पसंख्यक के गठजोड़ की चुनौती थी। इस परिणाम से यह भी कह सकते हैं कि जनता ने पीडीए जैसे जातीय राजनीति के दांव को अस्वीकार कर दिया।

    अखिलेश ने अवधेश प्रसाद को बताया था प्रभु राम

    अयोध्या से जुड़ी फैजाबाद संसदीय सीट पर मिली सफलता से उत्साहित सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इस सीट से चुने गये अवधेश प्रसाद काे लोकसभा में परिचय कराते हुए उन्हें अयोध्या का राजा बताया था। सपा मुखिया की यह गर्वोक्ति उस समय भाजपा समर्थकों के जले पर नमक छिड़कने वाली थी।

    बीजेपी के सामने थे 9 उम्‍मीदवार

    भगवा रीति-नीति के संवाहकों के लिए यह असह्य था कि श्रीराम के अतिरिक्त अयोध्या का राजा किसी अन्य को बताया जाए। भाजपा के लिए यह जीत इतनी बड़ी है कि उसके सामने नौ उम्मीदवार थे, लेकिन सपा को छोड़ कोई भी जमानत तक नहीं बचा सका।

    चंद्रभानु पासवान ने प्राप्त किए रिकॉर्ड मत

    चंद्रभानु पासवान ने 61,710 मतों के अंतर से जिले के विधानसभा चुनाव इतिहास में सबसे बड़ी जीत प्राप्त कर कीर्तिमान रच दिया। उन्होंने 1,46,397 रिकॉर्ड मत प्राप्त किए। जिले में अब तक के विस चुनाव इतिहास में किसी उम्मीदवार ने इतने वोट नहीं प्राप्त किए थे। सपा उम्मीदवार अजीत प्रसाद को 84,687 मतों से संतोष करना पड़ा।

    चंद्रभानु पासवान से पहले अयोध्या के भाजपा विधायक वेदप्रकाश गुप्त ने 2017 के विस चुनाव में 50,440 मतों से जीत प्राप्त कर रिकॉर्ड बनाया था, जो शनिवार को टूट गया।

    यह भी पढ़ें: Milkipur By Election: परिवारवाद को आईना द‍िखा मिल्कीपुर ने चुनी विकास की राह, 60 हजार वोटों से ख‍िला 'कमल'

    यह भी पढ़ें: मिल्कीपुर की शिकस्त के बाद क्या बदलेगी सपा की रणीनीति... या 2027 के लिए इसी रफ्तार से दौड़ेगी ‘PDA’ की साइकिल?