UP News: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी-बेटी को घर से निकाला, पति समेत छह लोगों पर FIR दर्ज
UP Crime News यूपी के अमरोहा में एक महिला ने पति पर दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने उसे व बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। विवाहिता ने पति पर दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग होने का आरोप लगाया है। इसके चलते उसे व बेटी को घर से निकाल दिया। पीड़ित ने दहेज उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कोट निवासी पन्ना लाल ने अपनी बेटी पूनम पाल की शादी 23 मई 2019 को महाराष्ट्र के पुणे शहर के फिंटा रोड पिंपले गुरव की कृष्णराज कालोनी निवासी गोविंद सिंह पाल के बेटे प्रकाश गोविंद पाल के साथ की थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद पूनम को ससुराल में दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उस पर मायके से सात लाख रुपये व बुलेट लाने का दबाव बनाया जाता था।
पत्नी और बेटी को मारपीट कर घर से निकाला
बाद में ससुरालवालों ने पूनम व उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित अमरोहा स्थित मायके आकर रहने लगी। पूनम का आरोप है कि उसके पति का प्रेम-प्रसंग किसी दूसरी महिला से चल रहा है। इसके चलते वह परेशान करता है। पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी।
छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
प्रभारी निरीक्षक सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में प्रकाश गोविंद सिंह पाल, गोविंद सिंह पाल, सुरेश पाल, नंदनी पाल, रोहताश पाल व वंदना पाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़ें: पति को मिली काला होने की सजा, पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया; हत्यारी महिला को कोर्ट ने दी ये सजा
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।