Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाचा गए थे काम पर, भतीजे ने देख लिया चाची को सोते हुए- चोरी से घर में घुसकर चाची के साथ करने लगा गंदा काम- पीछे से आ गई मां और फिर...

    By Asif AliEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Wed, 08 Nov 2023 05:02 PM (IST)

    Amroha News in Hindi यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला व्यक्ति देहरादून में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि विवाहिता के जेठ का बेटा रितिक बुरी नजर रखता है। अकेला देख कर कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। 28 अगस्त की रात को विवाहिता घर के आंगन में सो रही थी।

    Hero Image
    अमरोहा पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।

    जागरण संवाददाता, अमरोहा: दीवार फांद कर युवक घर में घुस गया तथा चाची को बुरी नीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ का विरोध किया तो मारपीट की। शोर हुआ तो अन्य लोग भी आ गए। आरोपित युवक की मां ने भी देवरानी के साथ मारपीट की। इस मामले में मां-बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाचा गया था मजदूरी पर

    यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला व्यक्ति देहरादून में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी बच्चों के साथ रहती है। आरोप है कि विवाहिता के जेठ का बेटा रितिक बुरी नजर रखता है। अकेला देख कर कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। 28 अगस्त की रात को विवाहिता घर के आंगन में सो रही थी। उसी दौरान आरोपित दीवार फांद कर घर में घुस गया तथा विवाहिता को बुरी नीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करने लगा।

    पुलिस ने किया केस दर्ज

    विरोध करने पर मारपीट की। विवाहिता ने शोर मचाया तो लोग जमा हो गए। रिकित की मां भी वहां आ गई। उलटे उसने विवहिता के साथ मारपीट की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। लिहाजा पीड़िता ने अदालत की शरण ली थी। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि मां-बेटे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

    comedy show banner
    comedy show banner