वार्डों का पुनर्गठन पूरा... जिला पंचायत का एक, क्षेत्र पंचायत के 30 व ग्राम पंचायत के 256 वार्ड कम
अमरोहा में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़ी पर हैं। वार्डों के आंशिक परिसीमन का काम पूरा हो गया है जिसमें जिला पंचायत का एक वार्ड और क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत के क्रमशः 30 और 256 वार्ड कम हुए हैं। जनसंख्या भी 60443 घट गई है। वार्डों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है जिस पर लोग अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं।

जागरण संवाददाता, अमरोहा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही हैं। प्रशासन ने वार्डों के आंशिक परिसीमन की कार्रवाई को पूरा कर लिया है। पिछली बार के मुकाबले इस बार जिला पंचायत का एक वार्ड कम हो गया है जबकि, क्षेत्र पंचायत के 30 व ग्राम पंचायत के 256 वार्ड कम हुए हैं। जनसंख्या भी 60,443 कम हो गई है।
पंचायती राज विभाग ने वार्डों के निर्धारण की अंन्तिम सूची ब्लाक, तहसीलों, कलक्ट्रेट व विकास भवन स्थित कार्यालयों पर चस्पा करवा दी है। मंगलवार यानी आज से लोग उस पर अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। दो अगस्त तक आपत्तियां दर्ज की जाएंगी।
60,443 जनसंख्या भी कम हुई, वार्डों के आंशिक परिसीमन का कार्य हुआ पूरा
वर्ष 2021 में 597 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय चुनाव हुआ था। लेकिन, इस बार 21 पंचायतें नगर पालिका परिषद अमरोहा के सीमा विस्तार में शामिल हो गई हैं। अबकी बार 576 पंचायतों में चुनाव होगा। पालिका में शामिल हुई पंचायतों को विभाग ने रिकार्ड से अलग कर दिया है। शासन द्वारा कुछ दिन पहले निकायों के सीमा विस्तारित क्षेत्रों में सम्मिलित हुई पंचायतों के वार्डों के आंशिक परिसीमन कराने की अधिसूचना व कार्यक्रम जारी किया गया था। जिस पर अमल करते हुए विभाग ने परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया है।
मंगलवार से वार्डों के निर्धारण की प्रस्तावित सूची पर दो आपत्ति दर्ज करा सकेंगे लोग
डीपीआरओ पारूल सिसौदिया के मुताबिक- जिला पंचायत के वर्ष 2021 में 27 वार्ड थे। लेकिन, अबकी बार परिसीमन में उनकी संख्या 26 रह गई है। एक वार्ड पूरा कम हो गया है। क्षेत्र पंचायत के पहले 683 वार्ड थे। अब उनकी संख्या 653 रह गई है। 30 वार्ड कम हो गए हैं। ग्राम पंचायत के पहले 7004 वार्ड थे लेकिन, अब 6748 रह गए हैं। 256 वार्ड कमी हो गई है।
इसी तरह पहले जनसंख्या 1368812 थी लेकिन, परिसीमन के बाद जनसंख्या घटकर 1308369 रह गई है। 60443 लोग कम हो गए हैं। वार्डों के निर्धारण की अनंतिम सूची पर लोग दो अगस्त तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद उनके निस्तारण की कार्रवाई होगी।
वर्ष 2025 के आंशिक परिसीमन के बाद जनसंख्या व वार्डों की स्थिति
ब्लाक जनसंख्या पंचायत वार्ड बीडीसी वार्ड
जोया 287947 1371 144
अमरोहा 214478 1152 107
गजरौला 187690 1010 94
धनौरा 200700 1063 100
हसनपुर 193475 1095 96
गंगेश्वरी 224079 1057 112
कुल 1308369 6748 653
वर्ष 2021 की जनसंख्या, वार्डों की स्थिति एक नजर....
ब्लाक जनसंख्या पंचायत वार्ड बीडीसी वार्ड
जोया 327079 1514 164
अमरोहा 235789 1265 117
गजरौला 187690 1010 94
धनौरा 200700 1063 100
हसनपुर 193475 1095 96
गंगेश्वरी 224079 1057 112
कुल 1368812 7004 683
घर-घर जाएंगे 806 बीएलओ, 48 पर्यवेक्षक करेंगे निगरानी
अमरोहा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पुनरीक्षण की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। वार्डों के आंशिक परिसीमन का कार्य पूरा होने के बाद प्रशासन निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण अभियान की सफलता के लिए जुट गया है। मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन के लिए उसने 806 बीएलओ लगाने का निर्णय लिया है। 48 पर्यवेक्षक उनकी निगरानी करेंगे।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कल्लू सिंह ने बताया कि बीएलओ के नामों और उनकी तैनाती की सूची प्रशासन ने सभी तहसीलों के एसडीएम से मांगी है। 797 मतदान केंद्रों पर पुनरीक्षण अभियान चलेगा। 1663 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।
ये भी पढ़ेंः मुरादाबाद में प्रशासन की कार्रवाई से मची अफरातफरी: विधायक ने जिस आढ़ती के लिए पैरवी की थी, उसका अतिक्रमण भी ध्वस्त
ये भी पढ़ेंः UP News: IAS रिंकू सिंह ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, अधिवक्ताओं से मांगी माफी; पढ़िए क्या था मामला
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।