फोन पर आए Link को ओपन करने की गलती कर बैठा युवक, फिर हुआ ऐसा कि पैरों तले खिसक गई जमीन
मंडी धनौरा के ग्राम मोहम्मदपुर लोहार्रा निवासी मनोज कुमार साइबर ठगी का शिकार हुए। उनके फोन पर एक लिंक भेजकर ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, मंडी धनौरा। ग्राम मोहम्मदपुर लोहार्रा निवासी मनोज कुमार साइबर अपराधियों का शिकार हो गया। ठगों ने उनके मोबाइल फोन पर एक लिंक भेजकर बैंक खाते से चार लाख रुपये निकाल लिए। यह रकम अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए उड़ाई गई। घटना का पता चलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
