अलीगढ़ में आज CM Yogi आदित्यनाथ: ढाई घंटे रहेंगे, 1194 करोड़ की योजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ में हैं। वे आईटीआई मैदान में उतरेंगे और कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। नुमाइश मैदान में 1194 करोड़ रुपये की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ आ रहे हैं। वे यहां ढाई घंटे रुकेंगे। सुबह 9:50 बजे हेलीकाप्टर से आइटीआइ मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। 10 बजे कलक्ट्रेट सभागार में मंडल के सभी सांसद, विधायक, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।
11 बजे नुमाइश मैदान में विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टाल व प्रदर्शनी का भ्रमण करेंगे। 1,194 करोड़ रुपये की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12:20 बजे आगरा के लिए रवाना होंगे।
करीब ढाई घंटे जिले में रहेंगे सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को करीब ढाई घंटे जिले में रहेंगे। पुलिस-प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुख्यमंत्री की जनसभा नुमाइश मैदान में होगी। सीएम यहां 1194 करोड़ रुपये की 188 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। सोमवार देररात तक कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मंडलायुक्त संगीता सिंह, डीआइजी प्रभाकर चौधरी, डीएम संजीव रंजन व एसएसपी संजीव सुमन ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।
सूची में नगर निगम की सबसे अधिक योजनाएं शामिल
- लोकार्पण सूची में 398 करोड़ की 83 परियोजनाएं शामिल हैं। सबसे अधिक 42 परियोजनाएं नगर निगम की हैं। कुल लागत 20 करोड़ रुपये है।
- लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की 12 योजनाएं भी इस सूची में शामिल हैं।
- इनकी कीमत 35.73 करोड़ है।
- राजकीय निर्माण निगम की 44.57 करोड़ की एक परियोजना व उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय की 143 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण होगा।
- शिलान्यास सूची में 796 करोड़ की 105 विकास परियोजनाएं हैं।
- इनमें सबसे अधिक 65 परियोजनाएं नगर निगम की हैं।
- इनकी कुल लागत 252 करोड़ रुपये है।
- इसके अलावा सीएंडडीएस की 65.83 करोड़ की सात परियोजना, लोक निर्माण विभाग की 301 करोड़ की चार परियोजना भी इसमें शामिल हैं।
विश्वविद्यालय को करना होगा इंतजार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के भवन के लोकार्पण को अभी शहर के लोगों को और इंतजार करना पड़ेगा। सीएम के इस भ्रमण कार्यक्रम में इसे शामिल नहीं किया गया है।
समीक्षा बैठक की रद्
समीक्षा बैठक रद कर दी गई। नए कार्यक्रम के अनुसार सीएम 9:50 बजे जिले में आ जाएंगे। पहले करीब एक घंटे कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करेंगे। इसमें मंडल के चारों जिलों के सांसद, विधायक, एमएलसी व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके बाद नुमाइश में कोहिनूर मंच पर पहुंचेंगे। यहां विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, लैपटॉप, टूलकिट आदि बांटेंगे। मुख्यमंत्री मंच से नवजात बच्चों को अन्नप्रासन भी कराएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।