अलीगढ़ में आफत बनी बारिश... तेज हवा के साथ आई बरसात में झोपड़ी गिरी, महिला की मौत; बेटा और बेटी घायल
Weather Update अलीगढ़ में तेज हवा और बारिश के चलते एक झोपड़ी गिर गई जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटा और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। नगला अचला गांव की 50 वर्षीय मुन्नी देवी अपने घर में चाय बना रही थीं। अचानक तेज हवा के साथ आई बारिश में झोपड़ी गिर गई और मुन्नी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
संसू, जागरण दादों/अलीगढ़। अलीगढ़ जिले में शनिवार की सुबह तेज हवा व बरसात के चलते गिरी झोपड़ी गि पड़ी। झोपड़ी में लगे गर्डर सिर में लगने से महिला की मौत हो गई और बेटा−बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।
शनिवार सुबह आई तेज हवा व बरसात के चलते क्षेत्र के गांव नगला अचला निवासी 50 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी प्रेम सिंह झोपड़ी नुमा मकान में चाय बना रही थी।
परिवार के अन्य लोग भी वहीं बैठे थे। अचानक तेज हवा के साथ बरसात में झोंपड़ी भरभरा कर गिर गई। मलबा गिरने और चीख-पुकार की आवाज सुनकर आस-पास के लोग आ गए। कड़ी मेहनत के बाद मलवे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया। लोहे का गर्डर महिला के सिर में लगा, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
बेटा और बेटी हुए घायल
जबकि मृतका की बेटी सुमित्रा व बेटा अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल गंभीर रूप से घायल दोनों बहन-भाई को ग्रामीणों की मदद से छर्रा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ योगेंद्र सिंह ने पंचानामा करते हुए शव को पीएम के लिए भेजा है। परिवार के आधा दर्जन लोग भी घटना में आंशिक रूप से चुटैल हुए हैं।
नायब तहसीलदार ने की पड़ताल
मृतका ने अपने पीछे दो विवाहित बेटी, चार अविवाहित बेटी व दो बेटों को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार मयंक गोयल ने जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा राहत कोष से परिवार की आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
सुदामापुरी बिजलीघर के सामने पड़े ओले। जागरण
बरसात के साथ पड़े ओले, मौसम हुआ ठंडा
शुक्रवार की रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज हवा के साथ बरसात और ओले पड़े। मौसम विभाग ने बरसात होने की भविष्यवाणी की थी। शनिवार को भी इस तरह का मौसम रहेगा। बरसात से मंडी में खुले में रखीं धान, बाजरा व अन्य अनाज भी भीग गया।सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। कुछ देर के लिए धूप भी निकली। शाम को फिर अचानक आसमान में बादल छा गए। धीरे-धीरे हवा चलने गई। इसके बाद आसमान में बिजली चमकने और बादल गरजने के साथ तेज बरसात शुरू हो गई। ओले भी पड़ने लगे। युवाओं ने ओले हाथ में लेकर एक दूसरे को दिखाए।
ये भी पढ़ेंः मानव शर्मा सुसाइड केस: आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए थे राजी, पत्नी के आरोप और बहन की सफाई; पढ़ें अब तक का अपडेट
ये भी पढ़ेंः महाशिवरात्रि पर बने इसाई, अब कुंदरकी में 25 लोगों ने फिर अपनाया सनातन धर्म; बोले- 'लालच देकर कराया मतांतरण'
फसलों पर पड़ेगा असर
बरसात के साथ पड़े ओले का असर खेती पर दिखाई देगा। खेतों आजकल गेहूं, सरसों आदि की फसलें खड़ी है। आलू की खोदाई काम भी तेजी से चल रहा है। बागों में आम का बौर आ रहा है। कृषि विज्ञानी डा. अनंत कुमार ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से मौसम बदला है। अभी इस तरह मौसम शनिवार को भी रहेगा। तेज हवा और ओले से आम और अन्य फसलों पर असर पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।