मानव शर्मा सुसाइड केस: आपसी सहमति से तलाक लेने के लिए थे राजी, पत्नी के आरोप और बहन की सफाई; पढ़ें अब तक का अपडेट
TCS manager Suicide Case Update घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने वाले टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मैनेजर मानव शर्मा और पत्नी निकिता के बीच बीते हुए कल की कहानी से रिश्ते बिगड़े थे। मरने से पहले बनाए गए वीडियो में मानव ने ने जिक्र किया था।इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए वीडियो में पत्नी ने भी यह स्वीकार किया। इसी के बाद से रिश्तों में दरार आ गई।

जागरण संवाददाता, आगरा। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा और पत्नी निकिता शर्मा आपसी सहमित से तलाक लेने के लिए राजी थे। यह जानकारी शुक्रवार को मृतक की बहन आकांक्षा ने दी। उन्होंने बताया कि दोनों तलाक के लिए आवेदन करने के लिए ही आगरा आए थे। पापा ने वकील से भी समय ले रखा था।
आगरा आने के अगले दिन आवेदन करना था। मायके जाने के बाद निकिता ने तलाक देने से इनकार कर दिया। ससुरालियों ने भी कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया। ससुराल में उसे धमकी भी मिली। इसी के बाद भाई ने डर गया और उसने आत्महत्या कर ली।
जनवरी में काट ली थी कलाई
मानव शर्मा ने जनवरी 2025 में आत्महत्या करने के लिए हाथ की कलाई काट ली थी। इसकी पुष्टि मृतक की बहन आकांक्षा ने की। उन्होंने बताया कि जनवरी में मानव को पत्नी के अतीत के बारे में जानकारी मिली। इससे आहत होकर उसने मुंबई में अपनी कलाई काट ली थी। इसके बाद मानव ने ही पिता नरेंद्र शर्मा व मां नीलम शर्मा को बुलाया था। मां-बाप तीन दिन मुंबई में रुके और दोनों को समझाकर घर आ गए थे। इसके बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था।
मानव शर्मा का फाइल फोटो।
दिवाली के बाद घर आए थे दोनों
मानव शर्मा शादी के बाद पत्नी आकांक्षा को लेकर मुंबई चला गया। यहां उसने पत्नी की नौकरी विप्रो कंपनी में ट्रेनी के रूप में लगवा दी थी। बीच में दोनों का घर आना-जाना रहा। 23 फरवरी से पहले मानव पत्नी के साथ दिवाली पर घर आया था।
मोहल्ले में है कम बोलचाल
मानव शर्मा का घर डिफेंस कालोनी में है। परिवार के लोगों की मोहल्ले के लोगों से कम ही बोलचाल है। शुक्रवार को भी मानव के घर का गेट बंद था और घर के बाहर सन्नाटा छाया हुआ था। आसपास के लोगों ने बताया कि मानव का परिवार मोहल्ले के लोगों से कम ही मतलब रखता है। मां-बाप मीडिया के सामने नहीं आए।
एक-दूसरे को नहीं जानते थे दोनों परिवार
मानव शर्मा और निकिता की शादी 30 जनवरी 2024 को हुई थी। शादी से पहले दोनों परिवार एक-दूसरे को नहीं जानते थे। मानव की बहन आकांक्षा ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार से निकिता के परिवार का रिश्ता था। उन्होंने ही शादी कराई थी। माता-पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार धूमधाम से शादी की। शादी के कुछ समय बाद से ही दोनों के संबंधों में दरार आ गई।
मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा।
निकिता के मायके में लटका था ताला
मुंबई से आने के बाद निकिता 23 फरवरी को पिता के बीमार होने पर अपने मायके बरहन गई थी। खुद मानव उसे यहां छोड़कर आया था। 24 फरवरी की सुबह 5 बजे मानव ने आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस टीम निकिता के मायके पहुंची तो यहां ताला लटका मिला। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस पत्नी सहित अन्य आरोपितों के मोबाइल फोन की लोकेशन जांच रही है।
एसीपी सदर विनायक भोसले ने मीडिया के माध्यम से कहा कि आरोपित अपना पक्ष पुलिस के सामने रखें। निष्पक्षता के साथ मामले में कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरः Agra Suicide: मानव शर्मा के सुसाइड से टूट गए बूढ़े मां-बाप, बोले- बहू की हरकतों ने छीन ली खुशियां
संबंधित खबरः 'ब्वॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती थी बहू, बेटे से रोज...', मानव शर्मा के पिता ने बताई हैरान करने वाली बातें
मानव ने मरने से पहले पत्नी को की वीडियो कॉल
टीसीएम मैनेजर मानव शर्मा ने मरने से पहले मायके गई पत्नी निकिता को वीडियो काल की थी। निकिता ने इसका जिक्र अपनी ननद (मृतक की बहन) आकांक्षा से की गई चैट में किया है। वहीं बहन ने सफाई दी कि मुझे अंदाजा नहीं था कि मानव ऐसा कर लेगा।
चैट में मानव की पत्नी निकिता ने ननद आकांक्षा को लिखा, दीदी मानव ने ड्रिंक की हुई, मानव ने कुर्सी पर पैर रखा है गले में दुपट्टा है. वो कमरे में अकेले हैं. कुछ कर लेंगे वो. मुझे डर लग रहा है पापा को बता नहीं सकती. वीडियो कॉल करके दिखा रहे हैं. मैं कैसे समझाऊं उन्हें।
आकांक्षा ने दी सफाई
वीडियो और चैट इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मृतक की बहन आकांक्षा शर्मा ने सफाई दी कि वह तो दिल्ली में थीं। सवा घंटे से अधिक समय तक निकिता ने मुझसे चैट की, वह चाहती तो 20 मिनट में घर तक आ सकती थी। मुझे अंदाजा नहीं था मानव ऐसा कर लेगा। उन्होंने कहा कि निकिता से जानकारी मिलने के बाद मैंने मानव को काल की, लेकिन उसने नहीं उठाई। उसने मैसेज किया कि वीडियो देख रहा हूं, खाना खा रहा हूं। मेरा भाई नार्मल था, इसलिए पत्नी से कहा टेंशन मत लो सो जाओ।
जिसने खुद को मार लिया, वह दूसरे को कैसे मार सकता है...
टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा की पत्नी निकिता शर्मा ने पति पर शराब पीकर मारने-पीटने और हाथ काटने का आरोप लगाया है। पत्नी ने ये आरोप वीडियो में लगाए हैं। आरोपों का जवाब देते हुए मृतक की बहन आकांक्षा ने कहा कि जिसने खुद को मार लिया, वह दूसरे को कैसे मार सकता है। मेरा भाई शांत स्वभाव का था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।