Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh Weather Forecast : भैयादूूज व Chitragupta Puja पर खिली धूप, अलीगढ़ के आसपास मौसम सुहावना

    By Sandeep Kumar SaxenaEdited By:
    Updated: Thu, 27 Oct 2022 11:57 AM (IST)

    Aligarh Weather Forecast दीपोत्‍सव के तहत पांच दिवसीय त्‍योहारों को मनाने के लिए मौसम भरपूर साथ दिया है। गोवर्धन के बाद गुरुवार को Chitragupta Puja व Bhai Dooj पर सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम सुबह से ही सुहावना है।

    Hero Image
    दीपावली पर अलीगढ़, हाथरस व मथुरा में मौसम सुहावना चल रहा है। फाोटा जागरण

    अलीगढ़, संदीप सक्‍सेना। दीपोत्‍सव के तहत पांच दिवसीय त्‍योहारों को मनाने के लिए मौसम भरपूर साथ दिया है। गोवर्धन के बाद गुरुवार को चित्रगुप्‍ता पूजा व भैयादूज पर सुबह से ही धूप खिली रही। मौसम सुबह से ही सुहावना रहा है। मौसम के साथ लोगों ने त्‍योहारों का भरपूर आनंद लिया।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    त्‍योहारों पर मौसम सुहावना

    उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़, हाथरस व मथुरा में आसमान साफ रहने से मौसम सुहावना चल रहा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहेगा। दिन में खिली हुई धूप निकलेगी और सुबह और शाम मौसम ठंडा रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Diwali 2022: दीपोत्‍सव पर्व शुरू, त्‍योहारों का लें आनंद, मगर पटाखे चलाते समय रखें छह बातों का ध्‍यान

    अलीगढ़

    • 24 अक्टूबर,30.0,18.0
    • 25 अक्टूबर,31.0,18.0

    हाथरस

    • 24 अक्टूबर,32.0,20.8
    • 25 अक्टूबर,32.9,21.9

    मथुरा

    • 24 अक्टूबर,31.0,18.0
    • 25 अक्टूबर,31.0,18.0

    गर्मी के ढलते ही मौसम में डंक मार डेंगू, बढ़ रही संक्रमितों की संख्या

    अलीगढ़। गर्मी के ढ़लते मौसम में डेंगू तेजी से डंक मार रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़ गई है। अब हर दिन पांच-छह संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। त्योहारी दिनों के चलते स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। जिले में डेंगू की जांच बढ़ा दी गई हैं। इस साल जिले में अब तक 165 मरीज सामने आ चुके हैं। कुल तीन हजार से अधिक जांच हुई हैं। पिछले साल अक्टूबर तक जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 656 से अधिक था। इस साल अगस्त-सितंबर में अन्य सालों के मुकाबले काफी कम मरीज मिले हैं।

    यह भी पढ़ें- Deepawali 2022: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं और अलीगढ़ के भाजपा जनप्रतिनिधियों को भेजीं मिठाई, गदगद हुए विधायक

    डेंगू की जांच भी हुई कम

    भले ही कुछ दिन से डेंगू संक्रमित मरीज बढ़ रहे हों, लेकिन जिले के लिए यह साल अब तक राहत भरा रहा है। 20 अक्टूबर तक जिले में इस साल 3078 जांच हुई हैं। इनमें कुल 165 डेंगू संक्रमित मिले हैं। वहीं, पिछले साल अक्टूबर तक कुल 4441 जांच हुई थीं। इनमें कुल 656 संक्रमित मिले थे। सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पताल के वार्ड भी डेंगू से फुल थे। इस साल पूरे सीजन में महज इक्का-दुक्का मरीज ही भर्ती हुई हैं। स्वास्थ्य महकमा भी पूरे साल राहत में रहा है।

    बुखार के मरीजों की बढ़ी

    संख्या 10 अक्टूबर के बाद से लगातार तीन-चार दिन तक जिले में जोरदार बरसात हुई थी। शहर से लेकर देहात तक जलराव हो गया था। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका जताई थी कि जलभराव के बाद संक्रामक बीमारियां पैर पसार सकती हैं। अब कुछ दिन बाद इसका परिणाम दिखने लगा है। सरकारी अस्पतालों में बुखार, जुखाम व डायरिया के मरीज बढ़े हैं। मलखान सिंह जिला अस्पताल व पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को भी अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। सबसे अधिक मरीज बुखार के थे। दोनों अस्पतालों में 500-500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। वार्ड में भी सबसे अधिक मरीज बुखार के ही हैं।

    पिछले कुछ दिनों में डेंगू के कुछ मरीज बढ़े हैं।हालांकि, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। जिले में बढ़ते बुखार को देखते हुए डेंगू व कोरोना की जांच बढ़ा दी गई हैं। अब त्योहारी सीजन में हर दिन निर्धारित लक्ष्य से डेढ़ गुना अधिक जांच होंगी।

    डा. नीरज त्यागी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी