Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Deepawali 2022: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं और अलीगढ़ के भाजपा जनप्रतिनिधियों को भेजीं मिठाई, गदगद हुए विधायक

    By Jagran NewsEdited By: Sandeep kumar Saxena
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 08:58 AM (IST)

    Diwali 2022 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह व सातों विधायकों को मिठाइयाें के साथ दीपोत्सव की शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रशासन द्वारा मिठाइयाें का वितरण कराया गया। भाजपा के जिलाध्‍यक्ष व विधायक मिठाई पाकर गदगद हो गए।

    Hero Image
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष व सातों विधायकों को मिठाइयांं भेजी हैं।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह व सातों विधायकों को मिठाइयाें के साथ दीपोत्सव की शुभकामनाएं भेजी हैं। प्रशासन द्वारा मिठाइयाें का वितरण कराया गया। भाजपा के जिलाध्‍यक्ष व विधायक मिठाई पाकर गदगद हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्‍यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री द्वारा दीपावली पर प्रदेश के सभी भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायकों को मिठाई के साथ शुभकामनाएं भेजी जाती हैं। मिठाइयों के वितरण की जिम्मेदारी जिला स्तर पर प्रशासन को दी जाती है। प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियाें ने जिलाध्यक्ष व विधायकों के आवास व कार्यालय जाकर मिठाई दीं। जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुभकमानाएं भेजी हैं। मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रीमंडल व जनप्रतिनिधियों को भी दीपोत्सव की हार्थिक शुभकामनाएं।

    अलीगढ़ व हाथरस की ट्रेन व बसों में रही मारामारी

    अलीगढ़। उत्‍तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ व हाथरस में दीपावली पर घर जाने के लिए निकले लोगों को दिनभर बसों और ट्रेनों के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों में यात्रियों को जगह नहीं मिली तो ट्रेनें भी फुल नजर आईं। इस कारण लोगों ने डग्गामार वाहनों का सहारा लिया। इससे यात्रियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।

    डग्‍गामार वाहनोंं का लिया सहारा

    ने डग्गामार वाहनों में लटक कर सफर किया। सादाबाद, सासनी, मुरसान व हाथरस जंक्शन पर लोगों को जाम भी झेलना पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी व रेलवे स्टेशन पर जीआरपी,रेलवे पुलिस मौजूद रही इस दौरान संदिग्धों पर नजर रख चेकिंग की गई। दीपावली की छुट्टियों पर घर जाने के लिए यात्रियों की मारामारी रविवार सुबह से ही शुरू हो गई। ऐसे में लोग सुबह ही बस स्टैंड पहुंचना शुरू हो गए।