UP News: खाने के विवाद को लेकर हैवान बना शख्स, सोते भाई के सिर में मारा लोहे का पाइप; मौत
उत्तर प्रदेश के बरला में एक भयावह घटना सामने आई है जहां खाने के विवाद को लेकर एक शख्स ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। बड़े भाई ने छोटे भाई के सोते समय उसके सिर पर लोहे के पाइप से हमला किया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दुखद घटना ने पूरे परिवार और क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है।

संवाद सूत्र जागरण, बरला। बरला में दो भाईयों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई के सोते समय सिर में लोहे के पाइप से लगातार दो बार वार कर घायल कर दिया। गंभीर हालत में स्वजन छर्रा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने दीन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल अलीगढ़ रेफर कर दिया। गुरुवार को उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं हत्यारे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
बरला निवासी कमल सिंह कुशवाह के चार बेटे हैं। दहरिश्चंद्र सबसे बड़ा है। वह गांव में रहकर मजदूरी करता है। बाकी तीन बेटे सुरेंद्र, वीरेंद्र, सुरेंद्र व वीरेश हरियाणा के गुरू ग्राम में मजदूरी करते हैं। चार दिन पूर्व सुरेंद्र खेती के काम से वह गांव आये हुए थे। बुधवार देर रात्रि मां कमला देवी खाना बना रही थी। हरिश्चंद्र व सुरेंद्र खाना खा रहे थे।

मृतक सुरेंद्र का फाइल फोटो।
आरोप है कि हरिश्चंद्र नशे का आदी है। खाना खाते समय दोनों भाईयों के बीच पहले रोटी लेने का विवाद हो गया। मां ने किसी तरह दोनों को समझाकर शांत कर दिया। तभी सुरेंद्र कमरे में सोने चले गये। हरिश्चंद्र ने रात्रि एक बजे के करीब सोते समय सुरेंद्र के सिर में पास में पड़े लोहे के पाइप से हमला कर दिया। सिर में दो बार प्रहार किया।
इसे भी पढ़ें- 'सिंधु जल समझौता पर रोक बिल्कुल सही... पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने का समय', पहलगाम हमले पर AMU बुद्धिजीवियों में गुस्सा

घटना के बाद विलाप करती महिलाएं। जागरण
चीख सुनकर पत्नी लक्ष्मी ने बचाने का प्रयास किया। उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया। घायल सुरेंद्र के सिर से काफी खून बह गया। स्वजन छर्रा सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने दीन दयाल उपाध्याय अलीगढ़ रेफर कर दिया। गुरुवार को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इसे भी पढ़ें- 10 हजार दो या मेरे साथ…, दारोगा ने महिला के सामने रखी शर्त, पति को तलाशने के बदले साथ सोने काे कहा
इंस्पेक्टर अरुण पंवार ने बताया कि मृतक की पत्नी लक्ष्मी देवी की तहरीर पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया है। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मृतक का 12 वर्ष का एक बेटा मोहित है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।