Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    10 हजार दो या मेरे साथ…, दारोगा ने महिला के सामने रखी शर्त, पति को तलाशने के बदले साथ सोने काे कहा

    Updated: Thu, 24 Apr 2025 10:03 AM (IST)

    अलीगढ़ में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म की कोशिश और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है। महिला का पति लापता है और उसकी तलाश के लिए महिला थाने गई थी। आरोप है कि जांच अधिकारी ने महिला से शारीरिक संबंध बनाने या दस हजार रुपये देने की मांग की। महिला ने राज्यपाल को पत्र लिखकर शिकायत की है और इच्छामृत्यु की मांग की है।

    Hero Image
    मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह कर रही हैं। (सांकेतिक तस्वीर)

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मजदूरी के लिए घर से गए पति के गायब होने से महिला परेशान है। थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पति की तलाश के लिए गुहार लगाई। आरोप है कि जांच कर रहे दारोगा ने महिला से शर्त रख दी। इसमें दस हजार रुपये या शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला कुछ दिन तो बचने की कोशिश में रही मगर दारोगा ने पहले तो महिला को उसके कमरे में दबोच कर दुष्कर्म का प्रयास किया। सफल नहीं हुआ तो अपने कमरे पर बुलाने के लिए वायस संदेश भेजे। 

    महिला रिकॉर्डिंग होने की कहकर बची तो दारोगा मोबाइल छीनकर साक्ष्य मिटाने की भरपूर कोशिश करने लगा। इसकी शिकायत महिला ने राज्यपाल को पत्र भेजकर की है। साथ ही इच्छामृत्यु की मांग की है। मामले की जांच क्षेत्राधिकारी सर्जना सिंह कर रही हैं। 

    बल्लभगढ़ में गायब हुआ था पति

    30 वर्षीय पीड़िता के अनुसार पति से विवाद के बाद गांव के राजू के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। राजू के मां-पिता इस विवाह से खुश नहीं थे। इसके कारण राजू उसे लेकर दिल्ली रहा था। 

    26 जनवरी को बल्लभगढ़ में मजदूरी करने की कहकर राजू घर से गया। तभी से गायब है। उससे कोई संपर्क नहीं हो सका। दो मार्च को हरदुआगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। 

    महिला का आरोप है कि यह दारोगा पूछताछ के बहाने लगातार उसे थाने बुलाने लगा। दो तीन दिन बीतने पर दरोगा ने पति को खोजने के बदले शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड शुरू कर दी। 

    छह मार्च को उसके कमरे में आ घुसा और छेड़खानी करने लगा। दुष्कर्म की कोशिश भी की। एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें: थूक-पेशाब मिलाने का आरोप लगाकर जूस की दुकान में तोड़फोड़, लोगों का गुस्सा देख भाग गया दुकानदार