Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2022 : अलीगढ़ में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ ने दूसरे दिन भी रखा व्रत, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

    By JagranEdited By: Sandeep kumar Saxena
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 04:08 PM (IST)

    Shardiya Navratri 2022 गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर चर्चाओं में रहीं BJP leader Ruby Asif Khan ने मंगलवार को दूसरे दिन भी व्रत रखा। साथ ही देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर एक दिन पहले पूर्जा-अर्चना शुरू कर दी थी।

    Hero Image
    BJP leader Ruby Asif Khan ने दूसरे दिन भी व्रत रखा। फोटा जागरण

     अलीगढ़, जागरण संवाददाता। Shardiya Navratri 2022 गणेश प्रतिमा घर में स्थापित कर चर्चाओं में रहीं BJP leader Ruby Asif Khan ने मंगलवार को दूसरे दिन भी व्रत रखा। साथ ही देश में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी। दुर्गा प्रतिमा स्थापित कर एक दिन पहले पूर्जा-अर्चना शुरू कर दी थी। सोमवार को पहले नवरात्रि में उन्होंने व्रत रखकर विधि विधान से पूजन किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2022 : जयकारों से गूंजे मंदिर, दूसरे दिन भी दर्शन को लगीं कतार

    घर में स्‍थापित की दुर्गा प्रतिमा

    BJP Mahila Morcha Jaiganj Mandal की उपाध्यक्ष रूबी आसिफ RSS के Muslim National Forum की जिला संयोजक भी हैं। गणेश प्रतिमा स्थापित करने और विसर्जन को लेकर वह चर्चाओं में रहीं। उलेमा और मौलानाओं पर उन्होंने धमकाने के आरोप लगाए, जान का खतरा भी बताया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराई थी। अब उन्होंने घर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की है।

    यह भी पढ़ें- Sharadiya Navratri 2022: अलीगढ़ में नवरात्र के रंग में रंगे बाजार, अवकाश के दिन भी जमकर खरीदारी

     देश के अमन चैन के लिए की दुआ

    रूबी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से नौ दिन पूजा अर्चना कर देश में अमन चैन के लिए प्रार्थना करेंगी। फतवा जारी करने वाले मौलवियों को सद्बुद्धि देने के लिए भी दुआ करेंगी। ईश्वर और अल्लाह से प्रार्थना और दुआ कर रही हैं। देश में अमन-चैन रहे, हिंदू-मुस्लिम सब मिलजुल कर रहें, दोनों धर्मों के त्योहार मिलजुल कर मनाएं जाएं, यही प्रार्थना है।

    comedy show banner