Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Shardiya Navratri 2022 : जयकारों से गूंजे मंदिर, दूसरे दिन भी दर्शन को लगीं कतार

    By JagranEdited By: Sandeep kumar Saxena
    Updated: Tue, 27 Sep 2022 05:23 PM (IST)

    शारदीय नवरात्र के चलते मंगलवार को दूसरे दिन मंदिरों में मातारानी के पूजन व दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। जय माता दी के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं में मंदिर में पूजन करने के लिए उत्‍साह देखा गया।

    Hero Image
    श्रद्धालुओं में मंदिर में पूजन करने के लिए उत्‍साह देखा गया। फोटो जागरण

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र के चलते मंगलवार को दूसरे दिन मंदिरों में मातारानी के पूजन व दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। जय माता दी के नारों से मंदिर परिसर गुंजायमान रहे। श्रद्धालुओं में मंदिर में पूजन करने के लिए उत्‍साह देखा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2022 : अलीगढ़ में भाजपा नेत्री रूबी आसिफ ने दूसरे दिन भी रखा व्रत, अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

    मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़

    पहले दिन मांग Durga दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने आशीर्वाद लिया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक मां दुर्गा के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा। सुबह मां के भक्तों ने घरों में शुभ मुहुर्त में घट स्थापना कर देवी को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजन किया।

    भक्‍तों में Durga पूजन करने के लिए रहा उत्‍साह

    नौरंगाबाद स्थित नव दुर्गा मंदिर हो या गांधी पार्क स्थित Maa Chamunda Devi  मां चामुंडा देवी का मंदिर हो, हर कहीं मां के दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। मंदिर प्रशासन की ओर से भीड़ को संतुलित करने के लिए महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगवाने की व्यवस्था की। भक्तों ने धूप, दीप, चुनरी, नारियल चढ़ाकर मातारानी का पूजन किया। स्वर्णजयंती नगर स्थित मनकामेश्वरी माता के मंदिर में पंडित शारदा अवस्थी ने विधि विधान से गणेश-लक्ष्मी, नवग्रह व मां दुर्गा का पूजन कराया। पथवारी मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही।

    नवरात्र महोत्सव की रंगारंग शुरुआत

    वार्ष्णेय मंदिर में सोमवार को नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ किया गया। देवीं मां के दरबार को सजाने में फूल-मालाओं का प्रयोग किया गया। दरबार की सजावट भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। यहां नौ देवी की स्थापना और देवियों के जीवंत स्वरूपों का दर्शन कर भक्तजन निहाल हो गए। जय माता दी के नारे लगाकर व आरती करके भक्तों ने देवी जी का पूजन किया।

    ये जनप्रतिनिधि रहे पूजन

    मनोज मिश्र ने विधि-विधान से पूजा कराई। शहर विधायक मुक्ता राजा, पूर्व विधायक संजीव राजा, एमएलसी डा. मानवेंद्र प्र्रताप सिंह, राधे श्याम गुप्ता, विष्णु, आकाशदीप वाष्र्णेय, लाजेश कुमारी ने मां दुर्गा की आरती की। भुवनेश वाष्र्णेय ने बताया कि हर दिन माता रानी का श्रृंगार और पूजन होगा। चार अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम कराए जाएंगे। लकी ड्रा निकालकर भक्तों को सम्मानित भी किया गया।

    comedy show banner