Satyapal Malik Death: अलीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीते थे सत्यपाल मलिक, कांग्रेस को हराकर बने थे 1989 में MP
Satyapal Malik Death सत्यपाल मलिक जिन्हें बिहार सहित अन्य राज्यों का राज्यपाल बनाया गया था अलीगढ़ से सांसद भी रहे थे। 1989 में जनता दल के टिकट पर उन्होंने कांग्रेस की ऊषा रानी को 78000 मतों से हराया था। उनका कार्यकाल 1991 तक रहा। 2014 में उन्होंने अलीगढ़ से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी की थी लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला।

जागरण टीम, अलीगढ़। Satyapal Malik Death:पूर्व राज्यपाल सत्यपाल सिंह मलिक के निधन से अलीगढ़ में उनके समर्थकों में शाेक की लहर है। अपने राजनीतिक करियर में सत्यपाल मलिक किसानों और आम जनता के मुद्दे उठाते रहे।
सत्यपाल मलिक को वर्ष 2017 में बिहार का राज्यपाल बनाया था और इसके बाद वह जम्मू कश्मीर, गोवा तथा मेघालय के राज्यपाल रहे थे। दिल्ली में 13 महीने तक चले किसान आंदोलन पर वह खुलकर बोले थे।
सत्यपाल मलिक का अलीगढ़ से भी कभी नाता रहा था, ये अलीगढ़ के सांसद भी रहे। उनका कार्यकाल मात्र तीन साल का ही था। उन्होंने भारी अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था।
अलीगढ़ से लड़ा था लोकसभा चुनाव
मूलरूप से बागपत के रहने वाले सत्यपाल मलिक 1989 में अलीगढ़ से जनता दल से सांसद का चुनाव लड़े थे। उन्होंने कांग्रेस की ऊषा रानी को 78000 मतों से हराया था। मलिक 1991 तक सांसद रहे। उसके बाद से सत्यपाल मलिक का अलीगढ़ से कोई खास जुड़ाव नहीं रहा, मगर 2014 के चुनाव में एक बार फिर सक्रियता दिखाई। बताया जाता है कि वे अलीगढ़ से भाजपा से सांसद चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, मगर टिकट नहीं मिला।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।