विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyapal Malik Passes Away: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन, दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था इलाज

Published: Tue, 05 Aug 2025 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 05 Aug 2025 01:46 PM (IST)

Satyapal Malik Death News जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया। वे ...और पढ़ें

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। फाइल फोटो
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन हो गया। फाइल फोटो

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Satyapal Malik Death : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक (Satyapal Malik) का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में मंगलवार दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर अंतिम सांस ली। 

79 वर्षीय मलिक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। मलिक के निधन की जानकारी उनके एक्स हैंडल से पोस्ट कर दी गई है। 

सत्यपाल मलिक को क्या बीमारी थी?

11 मई को उन्हें पेशाब से जुड़ी समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह किड़नी की समस्या से जूझ रहे थे, इस वजह से उन्हें आरएमएल अस्पताल के ICU में शिफ्ट करना पड़ा था।

नेन्फ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. महापात्रा की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर पिछले कई दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आरएमएल में उनका मधुमेह, किडनी रोग और हाइपरटेंशन का इलाज चल रहा था।

कई राज्यों में रहे राज्यपाल

वह बिहार, गोवा, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल के पद पर रहे थे। उनके निधन पर देश के प्रमुख नेताओं ने एक्स पर पोस्ट कर शोक जताया है। उनको देश एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर जानता था।

6 साल पहले हटा था अनुच्छेद 370 

सत्यपाल मालिक उस वक्त जम्मू कश्मीर के राज्यपाल थे, जब 6 साल पहले अनुच्छेद 370 खत्म हुआ था।। जिस कारण से जम्मू-कश्मीर को मिलने वाला स्पेशल स्टेटस खत्म हो गया था। इसके बाद जम्मू-कश्मीर में काफी सुधार देखने को मिला था। इसी कारण से राज्य में आतंकी घटनाओं में कमी देखी गई। 

यह भी पढ़ें- Satyapal Malik Death: जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर की ऐसी तस्वीरें, देखकर पहचानना होगा मुश्किल

यह भी पढ़ें- पूर्व राज्यपाल मलिक बोले भविष्य में न चुनाव लडूंगा, न ही किसी पार्टी में शामिल होऊंगा; राम मंदिर पर विपक्ष को दे दी ये नसीहत

दुष्यंत चौटाला ने जताया दुख

जननायक जनता पार्टी (जेजेपी ) के नेता दुष्यंत चौटाला ने सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर दिवंगत आत्मा को नमन किया है।