Aligarh News : अलीगढ़ मंडल के निकायों में शामिल नए गांवों को मिलेगी 24 घंटे बिजली, बजट मंजूरी का इंतजार
Aligarh News अलीगढ़ मंडल में शामिल सात नगर पंचायतों में 24 घंटे बिजली देने की तैयारी है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश मुख्य अभियंताओं को दिए गए हैं। शासन को भेजने के बाद बजट मंजूर होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

केसी दरगड़, अलीगढ़ । Aligarh News : विद्युत वितरण मंडल अलीगढ़ की चारों जिलों की पुरानी और नवगठित निकायों में शामिल गांवों को 24 घंटे बिजली दी जाएगी। विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ीकरण के लिए खाका तैयार किया जा रहा है। नई एलटी लाइन खिंचने के साथ जर्जर लाइनें बदली जाएंगी। पुराने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने के साथ नए ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। अब तक इन गांवों में 18 घंटे बिजली मिलती थी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अलीगढ़ सहित छह विद्युत वितरण मंडलों में आने वाले इन गांवों में प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश प्रबंध निदेशक अमित किशोर सिंह ने मुख्य अभियंताओं को दिए हैं। शासन को भेजने के बाद बजट मंजूर होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
अलीगढ़ मंडल में चार जिले
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड आगरा के क्षेत्र में अलीगढ़, आगरा प्रथम, आगरा द्वितीय, बांदा, कानपुर, झांसी वितरण मंडल शामिल हैं। इसमें 22 जिले आते हैं। अलीगढ़ विद्युत वितरण मंडल में हाथरस, एटा व कासगंज चार जिले शामिल हैं। अलीगढ़ को छोड़कर तीन जिलों में नगर पालिका हैं और इनमें नगर पंचायत क्षेत्र भी हैं। यहां पर भी नए गांवों शामिल कर नए सिरे से परिसीमन किया गया है।
अलीगढ़ की स्थिति
जनपद में एक नगर निगम, दो नगर पालिका खैर व अतरौली के अलावा 16 नगर पंचायत हैं। नौ नगर पंचायत पहले से ही थीं। सात नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में 2019 में 19 नए गांव और 2022 में 16 नए गांव मिलाकर अब तक कुल 35 गांव शामिल हुए हैं। जबकि सात नई नगर पंचायतों का गठन किया गया है। इसमें कई गांव शामिल किए गए हैं। वहीं दो पुरानी नगर पंचायत इगलास और कौड़ियागंज में भी आंशिक परिसीमन हुआ है।
ये हैं सात नई नगर पंचायत
मडराक, गभाना, चंडौस, पिसावा, टप्पल, जवां, बरौली
नगर निगम क्षेत्र के लिए 28 करोड़ का प्रस्ताव
नगर निगम क्षेत्र में शामिल गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए 35 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। नगर निगम क्षेत्र में रामघाट रोड, जीटी रोड, आगरा रोड और मथुरा रोड के गांव शामिल किए गए हैं। इन गांवों में पहले 18 घंटे बिजली आती थी। यहां पर पुराने ट्रांसफार्मर, एलटी और एचटी लाइनें हैं। जो कि पुराने लोड के आधार पर चल रहे हैं।
इनका कहना है
विद्युत वितरण मंडल के शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण सर्किल में शामिल नए गांवों में 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रस्ताव मांगे गए हैं। नगर निगम क्षेत्र के लिए 28 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
- एसके जैन, अधीक्षण अभियंता, शहरी विद्युत वितरण मंडल
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।