Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रिंटर से नकली नोट बनाकर बाजार में खपाते थे, पुल‍िस ने ग‍िरोह के छह सदस्‍यों को क‍िया ग‍िरफ्तार

    Updated: Tue, 05 Aug 2025 02:07 PM (IST)

    अलीगढ़ पुलिस ने नकली नोट छापने और लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। छह सदस्य गिरफ्तार हुए हैं जिनमें दो नाबालिग हैं। उनके पास से लूटे गए तीन वाहन तमंचे कारतूस और नकली नोट बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि वे कलर प्रिंटर से नकली नोट छापते थे और रात में बाजार में सामान खरीदते थे।

    Hero Image
    नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने वाले ग‍िरफ्तार।- सांकेत‍िक तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कलर प्रिंटर से नकली नोट तैयार कर बाजार में खपाने और लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के छह सदस्य पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। इनमें दो नाबालिग हैं। चार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत हैं। आरोपितों से पांच सौ और दो सौ के 274 व 200 के 41 नकली नोट मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सीओ खैर वरुण सिंह ने बताया कि सूचना के बाद घेराबंदी की गई। बीती देर रात गिरोह को दबोच लिया गया। इनमें अमित,विशाल, लक्की उर्फ रोमियो, शिवम उर्फ शिवा हैं। दो बाल अपचारी हैं। इनके पास से लूटे गए तीन वाहन मिले। इनमें बाइक, स्कूटी व कार हैं। बाइक का नंबर दिल्ली का है। चार तमंचे और आठ जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। नकली नोट भी बरामद किए गए। चारों आरोपितों के खिलाफ पूर्व में भी जिले में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूछताछ में पता चला कि 25 जुलाई की रात स्विफ्ट कार सवार एक व्यक्ति से बाइक व मोबाइल फोन लूटा था। इसके बाद शहर में स्कूटी एक्टिवा लूटी थी।

    रात में बाजार में नकली नोट देकर खरीदते थे सामान

    पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि नकली नोट बनाने के लिए कोई खास मशीन का इस्तेमाल नहीं किया। एक कलर प्रिंटर घर पर ही रखा है। सामान्य ए-फोर का हल्का कागज इस्तेमाल कर पांच सौ और दो सौ के नोट प्रिंट कर लिए। एक ही नोट की कापी निकालने की वजह से बरामद हुए सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर के हैं। पकड़े न जाएं, इसलिए ज्यादातर इन नोटों को वे रात में बाजार लेकर जाते थे। कई बार दुकानदार समझ जाते थे तो नोट लौटा भी देते थे। ऐसी स्थिति में ये उन नोटों का इस्तेमाल अलग अलग दुकानों पर जाकर करते थे।

    यह भी पढ़ें- CM Yogi Aligarh Visits: 'भारत ने दुश्मन की माद में घुस कर जवाब दिया', यूपी की ब्रह्मोस ने PAK को पसीने-पसीने कर दिया