CM Yogi Aligarh Visits: विकास में बैरियर हैं बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अलीगढ़ में गरजे सीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अलीगढ़ में 958 करोड़ रुपये की योजनाओं के लोकापर्ण और शिलान्यास किया। बच्चों का अन्न प्राशन कराया गया और पोषण किट का वितरण किया गया। लोकार्पण सूची में नगर निगम की सबसे अधिक 83 परियोजनाएं शामिल हैं जिनकी लागत 398 करोड़ रुपये है। शिलान्यास सूची में 796 करोड़ की 105 विकास परियोजनाएं हैं।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिना नाम लिए सपा पर जमकर प्रहार किए। कहा कि जब भी किसी आतंकी, माफिया को समाज पनपाएगा तो उसकी कीमत समाज को उसी रूप में देनी पड़ेगी, जैसे 2017 से पहले पहचान के संकट के दौर से उत्तर प्रदेश के युवा को नागरिकों को गुजरना पड़ा। ये दौर फिर से न आने पाए, यह हम सबका दायित्व बनता है। हम सभी विकास के बारे मे सोचें।
युवा को रोजगार के लिए सोचें। सरकार ने पुलिस में भर्ती की। 2017 से पहले कोई नौकरी निकलती थी तो एक परिवार के सभी लोग भाई भतीजा, कौरव दल का एक एक सदस्य वसूली करने निकल पड़ता था। इसमें सभी लोग निकलते थे। युवाओं का शोषण होता था। प्रदेश का नुकसान होता था। अयोग्य लोग जबरदस्ती घुसेड़ दिए जाते थे। परिणाम-दंगे होते थे।
प्रदेश में पहले होती थी गुंडागर्दी
प्रदेश में गुंडागर्दी होती थी। प्रदेश में अराजकता के चलते निवेश नहीं होता था। विकास नहीं होता था। अब हालात बदले हैं। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से से सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। क्योंकि ये लोग विकास में बैरियर हैं। वे जनप्रतिनिधियों से संवाद के बाद नुमाइश मैदान में सभा संबोधित कर रहे थे। इस दौरान 938 करोड़ की विकास की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।
कानून व्यवस्था बेहतर
नुमाइश मैदान में सभा संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में कुछ न कुछ नए निवेश के प्रस्ताव आती है। यह चीजें तब दिखती हैं, जब कानून व्यवस्था बेहतर होती है। उज्जवल भविष्य के सुनहरे सपनों को पंख लगते दिखाई देते हैं। कानून व्यवस्था सुद्धढ़ करने का परिणाम हम सबके सामने है। कानून के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। अपराध और अपराधी के खिलाफ सख्ती से निपटा जाना चाहिए।
957 करोड़ की परियोजनाओं का उपहार
रक्षाबंधन से पूर्व अलीगढ़ को प्राप्त हो रही है। बधाई देता हूं। अलीगढ़ में पेयजल की पूर्नगठन स्कीम का लोकार्पण हो रहा है। यहां पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लोकार्पण का कार्य भी संपन्न हो रहा है। अतरौली से अतरौली रेलवे स्टेशन मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का भी लोकार्पण कार्य हो रहा है। साथ ही अतरौली में एक डिग्री कालेज के लोकार्पण के साथ ही अलीगढ़ नगर में स्काई टावर परिसर में नौ सौ लीटर क्षमता का जलाशय का लोकार्पण किया जा रहा है। ढेर सारी परियोजनाओं के शिलान्यास का काम हो रहा है।
अलीगढ़ मंडल की इन्फ्रास्टर्रचर को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा करने, शासन से जुड़ी परियोजनाओं पर अधिकारियों के साथ उनके क्रियान्वय तय करते हुए विचार विमर्श हुआ। वहीं विकास की परियोजनाओं के लोकार्पण भी हम सबके सामने एक नए भारत के, एक उदयीमान अलीगढ़ के रूप में हम सबको देखने को मिल रहा है।
कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व
जब अलीगढ़ की बात करते हैं तो इसकी पौराणिक और एतिहासिक पहचान के साथ ही इस जनपद को बाबूजी कल्याण सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व प्रदान किया था। इस पूरे क्षेत्र की पहचान उनसे हैं। जबभी अलीगढ़ की बात करते हैं तो देश के अंदर भी, प्रदेश के अंदर भी, हर नागरिक के अंदर एक तस्वीर सामने आती है बाबूजी की। उनके सामने दृश्य उभरता है। उन्होंने उस समय मुख्यमंत्री के रूप में, एक जनप्रतिनिधि के रूप में यहां के विकास की एक व्यापक रूपरेखा खींच करके अलीगढ़ के समग्र विकास को एक नई ऊचाईं तक पहुंचाने के लिए कार्य किया था।
वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट में यहां के ताला उद्योग से जुड़े हुए सभी समूहों को हमने बाद में ओडीओपी का हिस्सा बनाया। याद करिए , सीएम के के रूप में बाबूजी ने अलीगढ़ के ताला उद्योग के लिए तालानगरी के रूप में एक अलग से व्यवस्था देकर के उसको एक पहचान दिलाने का काम दशकों पहले प्रारंभ किया था।
नौजवानों को रोजगार के मिल रहे अवसर
सीएम ने कहा, कि अब आज हमें प्रसन्नता है कि उनके सपनों को साकार करते हुए न केवल अलीगढ़ में बल्कि पूरे प्रदेश के अंदर वहां के परंपरागत उद्यम को वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से एक नई ऊंचाई तक ले जाने, नौजवानों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने, विकास के माध्यम से और समृद्धि के एक्सपोर्ट की सुविधा से जोड़ने में हमेंं सफलता प्राप्त हो रही है। इसके पीछे प्रधानमंत्री के विजन के साथ ही बाबूजी की उस परिकल्पना को जो दशकों पहले सोचा था, आज जमीनी धरातल पर उतारने में हमे आनंद की अनुभूति हो रही है। आज अलीगढ़ के पास शिक्षा का बेहतर अवसर है। बेहतर और सरल।
आज सिर्फ एएमयू नहीं राज्य विवि भी
सीएम बोले, याद करिए कभी अलीगढ़ के लोग कहते थे एएमयू है, उसकी क्षमता सीमित है। एक राज्य विवि भी होनी चाहिए। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विवि बनकर तैयार हो गया है। बहुत जल्द उसके लोकार्पण के कार्यक्रम होने जा रहे हैं। राजा महेंद्र सिंह राज्य विवि आज आधुनिक शिक्षा के नए केंद्र के रूप में पहचान बना रहा है।
यहां पर आजादी की लड़ाई का हम सबको अहसास कराते हुए उनके त्याग और बलिदान की स्मृतियों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाने का एक माध्यम तो बना ही है, साथ साथ हमारे युवाओं के जीवन को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए एक नए शिक्षा केंद्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। यह विवि आने वाले समय में अलीगढ़ की पहचान के साथ अलीगढ़ को एक नई उच्च शिक्षा के रूप में विकसित करने का एक बड़ी भूमिका का निवर्हन करने वाला है।
ऑपरेशन सिंदूर से दुनिया ने देखा देश का पराक्रम
भारत के शौर्य और पराक्रम का परिचय अभी हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत ने और दुनिया ने देखा है। कैसे पहलगाम में जब दुश्मन द्वारा एक शरारत की जाती है। निर्दोष श्रद्धालुओं पर कायराना हमला किया जाता है। आपने देखा होगा भारत के पीएम ने जो कहा, भारत की सेना ने दुश्मन की माद में घुसकरके पाकिस्तान को नाको चने चबाने को मजबूर कर दिया। आपरेशन सिंदूर भारत के बेहतरीन शौर्य प्रदर्शन का माध्यम बना। आपरेशन सिंदूर ने मेक इन इंडिया के उस संकल्प को भी साकार किया है जो आज दुनिया देख रही है।
पीएम मोदी ने की थी घाेषणा
आपने देखा होगा 2018 में प्रधानमंत्री ने घोषणा की थी कि देश के अंदर डिफेंस के दो कॉरिडोर बनेंगे। एक उत्तर प्रदेश में और एक तमिलनाडू में। उत्तर प्रदेश में जो छह नोड तय हुए थे, उसमें से अलीगढ़ भी उसका एक नोड है। यहां पर भी डिफेंस के विकास को 18−19 से प्रारंभ किया था। आज उसमें प्रोडक्शन प्रारंभ कर दिया है। अब तो ब्रह्मोस मिसाइल भी उत्तर प्रदेश में बनने लगी है। याद रखना ब्रह्म मिसाइल जैसी कोई मिसाइल दुनिया के पास नहीं है। यही कारण है कि ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का भी भय ने पाकिस्तान को पसीने−पसीने कर दिया। पाकिस्तान ही नहीं भारत के हर दुश्मन को पसीने-पसीने करने का काम किसी ने किया ब्रह्मोस मिसाइल उसका एक कारण है।
अलीगढ़ में निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा, कि ये ड्रोन आज बन रहे हैं, यह भी अलीगढ़ में और प्रदेश के अंदर अलग-अलग निवेश हुए हैं उसका परिणाम है। अलीगढ़ आज अपने विकास की शानदार यात्रा के साथ, अच्छे इंफ्रास्ट्रेचर्स के साथ, अच्छे फोर लेन, टू लेन सड़कों के लिए भी जाना जा रहा है। डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी जाना जा रहा है। विश्व में छाने को जाना जा रहा है। बेहरीन व्यवस्था के लिए भी जाना जा रहा है। अलीगढ़ की नई पहचान बन रही है।
याद रखना डबल इंजन की सरकार सभी सुविधाओं को बिना भेदभाव आपतक पहु्ंचाने का कार्य कर रही है। आपने अपने दायित्व का निर्भहन किया, भाजपा के के जनप्रतिनिधियों को जिता करके भेजा, हम लोग भी आपके पास फिर से आए हैं कि आप की अन्य अपेक्षाएं हैं उन पर खरा उतरकरके और बेहतरीन तरीके से आगे बढाना है।
अलीगढ़ का समर्थ दिखाता है
एक प्रदर्शनी लगी है। देख रहा था। अलीगढ़ का समर्थ को दिखाता है। ताला-हार्डवेयर का ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक आइटम के लिए भी पहचान बना रहा है। अलीगढ़ ने मूर्ति निर्माण के लिए पूरे देश के अंदर ब्रास की बनने वाली मूर्तियों का केंद्र बिंदु अलीगढ़ बना है। अलीगढ़ में देख रहे हैं सेना के अंदर हार्डवेयर के जुड़े उत्पाद के लिए अलीगढ़ पर निर्भरता, कोरिडोर में बनने वाले कोई भी इक्यूमेंट हों उन सबके लिए अलीगढ़ की आवश्यकता लोगों को पड़ती है।
सीएम ने कहा, कि अलीगढ़ के हमारे कारिगरों ने बेहरीन कार्य किया। दो अगस्त को प्रधानमंत्री ने देशवासियों का जो आह्वान किया है, वह आह्वान इसी बात को लेकर किया है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा वोकल फार लोकल। वाकल फार लोकल प्रधानमंत्री की परिकल्पना का आधार है, जिसको वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के माध्यम से एक जनपद एक उत्पाद के माध्यम से भाजपा की सरकार ने २०१८ में प्रारंभ किया। यह योजना आज देश के अंदर माडल बनी है।
स्वदेशी की कही बात
सीएम ने कहा, किहमारा पैसा अगर हमारे ही कारीगर, हस्तशिल्पियों के पास जाएगा तो वह विकास का आधार बनेगा। समृद्धि का आधार बनेगा। प्रतिव्यक्ति आय बढ़ाने में निर्णायक भूमिका निर्भहन का आधार बनेगा। लेकिन अगर हमारा ही पैसा विदेशी हाथों में जाएगा तो याद करना आतंकवाद के रूप में, धर्मांतरण के रूप में, अव्यवस्था के रूप में, विस्फोट के रूप में भारत को अस्थिर करने के लिए भारत के खिलाफ ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसलिए आज की आवश्यकता है स्वदेशी।
स्वदेशी कभी देश के अंदर भारत की स्वाधीनता का आधार बना था। स्वदेशी कभी बापू के सपनों को साकार करने के लिए उनके आह्वान पर देश के अंदर आंदोलन प्रारंभ किए थे। और आज हमारी आवश्यकता है। हम भी नौ अगस्त को रक्षाबंधन, १६ अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और उसके उपरांत पर्व व त्योहारों की लंबी श्रृंखला आएगी। दो अक्टूबर को विजयादशमी है। उसके उपरांत दीपावली अन्य त्योहार व पर्व आएंगे।
आज स्थानीय आयटमों की मांग
सीएम योगी ने कहा, कि याद करना 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में जब कोई पर्व या त्योहार आता था तो इससे पहले ही प्रदेश में चीन के सामान छा जाते थे। लेकिन 2018 के बाद जब एक जनपद एक उत्पाद की योजना लागू की तो आज हमारे कार्यक्रम में हस्तशिल्पियों ने मार्केट की डिमांड के अनुसार, जनता की मांग के अनुसार आयटम बनाने प्रारंभ किए। चाहे वह अलीगढ़ में ब्रास की बनी मूर्तियां हो चाहे वह फिरोजाबाद के ग्लास की मूर्तियां हों चाहे वह खुर्जा के बनी क्राकरी हो। जलेसर के घंटे हों, कन्नोज का इत्र या ब्रास की आइटम मुरादाबाद की हो, मेरठ के स्पार्टस आइटम हों, लखनऊ के जरी का काम हो या फिर भदोई का कारपेट, बनारस की शिल्प की साड़ी, आजमगढ़ की ब्लेक काटरी, गोरखपुर की टेराटोका, आगरा व कानपुर के लेदर के आयटम।
हर जिले की पहचान
सीएम बोले कि उत्तर प्रदेश की नई पहचान बनाकर हरेक जनपद ने अपनी नई पहचान बनाई है। ये पहचान डिमांड के अनुसार मांग के अनुरूप हमारे कारीगर कार्य करता है। हमारे युवाओं को रोजगार उपलब्ध होता है रोजगार के साथ-साथ हाथों को काम मिलता है। पैसा कमाता है तो समृद्धि आती है। यह परिवार तक सीमित नहीं होती, बाजार तक जाती है। समाज प्रदेश देश की उपलब्धि होती है। और यह पैसा विकास कार्यों पर खर्च होता है। यदि यही मुनाफा विदेशी हाथों में चला जाएगा तो जब विदेशी आयटम खरीदते हैं तो मुनाफा विदेशी हाथों में जाता है।
आतंकवाद, नक्सलवाद को धर्मांतरण को, लव जेहाद को ये पैसा उपलब्ध कराककर के हमारा ये पैसा हमारे ही खिलाफ इस्तेमाल किया जाता है। इसका नजारा आजादी से पहले भी देखा है, बाद में भी लगातार देख रहे हैं। इसीलिए प्रधानमंत्री ने स्वदेशी का आह्वान किया है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि दैनिक जीवन हो हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे।
सुंदर और स्वच्छ दिखना चाहिए गांव हो या शहर
योगी आदित्यनाथ ने कहा, कि हमारा गांव हो या शहर स्वच्छ व सुंदर दिखना चाहिए। ये समय तो और भी संवेदनशील है स्वच्छता के लिए। हमेंं बीमारियों से बचना है तो स्वच्छता का सहारा लेना होगा। सरकार, नगर निकाय अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन कर रही है। जनसहभागिता भी महत्वपूर्ण है। सड़क, नालियों में कूड़ा नहीं डालेंगे। प्लास्टिक नालियों को चोक करता है। जलभराव की समस्या खड़ी करता है, इन सभी का समाधान भी निकालेंगे और साथ साथ हम आम जनमानस को भी जागरुक करेंगे। आपके सामूहिक प्रयास अनेक लोगों के जीवन को बचाने में निर्णायक भूमिका का निर्वहन कर सकता है। यह हमारा नैतिक दायित्व भी बनता है। राष्ट्रीय कर्तव्य भी बनता है।
यूपी पुलिस में भर्ती हुए 1344
हाल ही देखा होगा कि उत्तर प्रदेश में पुलिस की भर्ती हुई। अलीगढ़ से भी तो भर्ती हुए होंगे। 1344 भर्ती। इन परिवारों के जीवन में नया उजाला आया है। यहां का संगठन, जनप्रतिनिधि इन जवानों को विधानसभा वाइज बुलाकर सम्मानित करेगा तो लोगों के मन में एक नया उत्साह का संचार होगा। क्योंकि आने वाले समय पर तीस हजार पुलिस की भर्ती और निकलने वाली है।
किसी की बापौती नहीं सरकारी नौकरी
अब सरकारी नौकरी किसी एक परिवार की बापौती नहीं रही। याद करिए 2017 से पहले यहि होता था। कोई नौकरी निकलती थी तो एक परिवार के सभी लोग भाई भतीजा, कौरव दल का एक एक सदस्य वसूली करने निकल पड़ता था। इसमें सभी लोग निकलते थे। शोशण होता था युवा का, नुकसान होता था प्रदेश का, अयोग्य लोग जबरदस्ती घुसेड़ दिए जाते थे। परिणाम-दंगेे होते थे। प्रदेश में गुंडागिर्दी होती थी। प्रदेश में अराजकता के चलते निवेश नहीं होता था। विकास नहीं होता था।
कानून व्यवस्था बेहतर, अपराधी के खिलाफ सख्ती
मुख्यमंत्री ने मंच से कहा, कि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठा था। हर विधानसभा क्षेत्र में कुछ न कुछ नए निवेश के प्रस्ताव आती है। यह चीजें तब दिखती हैं, जब कानून व्यवस्था बेहतर होती है। उज्जवल भविष्य के सुनहरे सपनों को पंख लगते दिखाई देते हैं। कानून व्यवस्था सुद्धढ़ करने का परिणाम हम सबके सामने है। कानून के साथ किसी को भी खिलवाड़ करने की छूट नहीं मिलनी चाहिए। अपराध और अपराधी के खिलाफ सख्ती से निपटा जाना चाहिए। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाने वालों से से सख्ती से निपटने की आवश्यकता है। क्योंकि ये लोग विकास के बैरियर हैं।
जब भी किसी आतंकी, माफिया को समाज पनपाएगा तो उसकी कीमत समाज को उसी रूप में देनी पड़ेगी जैसे 2017 से पहले पहचान के संकट के दौर से उत्तर प्रदेश के युवा को नागरिकों को गुजरना पड़ा। ये दौर फिर से न आने पाए, यह हम सबका दायित्व बनता है। हम सभी विकास के बारे मे सोचें।
डबल इंजन 100 कदम चलेगा
विकास में, स्वच्छता में आपके प्रयास में सौ कदम आगे चलकर डबल इंजन सरकार तैयार है। पैसे की कमी नहीं है। केवल पैसे व्यवस्थित, नियोजित करके उज्जव भविष्य की रूपरेखा तैयार कर लें। यह समर्थ उत्तर प्रदेश में है।
याद करना देश की आजादी का पर्व स्वधानिकता 15 अगस्त निकट है।
ऑपरेशन सिंदूर में सेना के शौर्य पराक्रम का भाव प्रकट करने के लिए पीएम के आह्वान हर घर तिरंगा, हर घर-प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान में तिरंगा लहराने का कार्य हम सबको करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों संगठनों से संपर्क कीजिए। स्मारकों की सफाई करें। 14, 15 और 16 अगस्त में लाइटिंग करें। आजादी के महान नायकों के प्रति, कृतज्ञता ज्ञापित करें। अभी से तैयारी करनी चाहिए। इससे पहले स्वच्छता अभियान चले।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।