AMU में धरना स्थल के पास नमाज पढ़ने पर कार्रवाई, पांच छात्रों को उठा ले गई पुलिस; लाठीचार्ज
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध में छात्राओं का धरना जारी है। धूप में बैठने से एक छात्रा की तबीयत बिगड़ गई। धरना स्थल पर नमाज पढ़ने की सूचना पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और दो छात्रों को हिरासत में लिया जिससे आक्रोश फैल गया। जेएनयू छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा फातिमा और उपाध्यक्ष मनीषा ने छात्रों का समर्थन किया।

जागरण संवाददाता, अलीगढ़। एएमयू स्नातक और परास्नातक कोर्स में फीस वृद्धि का मामला शुक्रवार को तूल पकड़ गया। बाबे सैयद के पास धरना देते समय फुटपाथ पर नमाज पढ़ रहे कुछ छात्रों को पुलिस ने बलपूर्व हटाया। छात्रों पकड़ कर ले जा रही पुलिस के पीछे छात्रों को रोकने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।
इससे माहौल गर्म हो गया। छात्र गुंडागर्दी बंद करो, गो बैक गो बैक, आवाज दो हम एक हैं, एएमयू वीसी हाय-हाय, प्राक्टर मुर्दाबाद के नारे लगाए। प्राक्टोरियल टीम से नोकझोंक भी हुई।
प्राक्टर का इस्तीफा मांगते हुए पुलिस बुलाने का आरोप भी लगा रहे थे। इसके बाद पकड़े गए साथियों को छोड़ने की मांग को लेकर पुलिस और प्राक्टोरियल टीम से नोकझोंक भी हुई। धरनास्थल पर एमए की छात्रा सना की तबीयत भी बिगड़ गई थी। बाद में पुलिस ने छात्रों को छोड़ दिया है।
फीस वृद्धि को लेकर चल रहे धरने में धूप में बैठी छात्राएं
दोपहर को जब नमाज का समय हुआ तो छात्र वहां पर नमाज पढ़ने की तैयारी करने लगे। इसकी भनक लगते ही प्राक्टर आफिस ने पुलिस बुला ली।
एसडीएम कोल दिग्विजय सिंह और सीओ सिविल लाइन सर्वम सिंह, इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा पुलिस को लेकर पहुंच गए। इससे छात्रों की नाराजगी बढ़ गई। पुलिस गो बैक के नारे लगाने लगे। इससे पुलिस और प्रशासिनक अधिकारी नाराज हो गए। इंस्पेक्टर पंकज मिश्रा ने धरना स्थल पर जाकर उन्हें चेतावनी दी कि नमाज यहां नहीं पढ़ी जाएगी।
धरना स्थल पर नमाज पढ़ने पर हटाया।
धरना जारी है। एएमयू में फीस वृद्धि को लेकर छह दिन से धरना चल रहा है। शुक्रवार को दोपहर धरना स्थल पर जेएनयू छात्र संघ की उपाध्यक्ष मनीषा और महासचिव मुंतिहा फातिमा भी पहुंची थी। उन्होंने फीसवृद्धि को गलत बताया और छात्रों के साथ अन्याय और शोषण की बात कही। आंदोलन में उनका साथ देने का वायदा किया।
जेएनयू छात्र संघ की महासचिव मुंतिहा फातिमा और उपाध्यक्ष मनीषा
प्राक्टोरियल टीम ने भी मस्जिद में नमाज पढ़ने लगे। उस समय कुछ छात्र वहां से हट गए। इसके बाद छात्र जमा होना शुरू हो गए। फुटपाथ पर उन्होंने नमाज पढ़ने के लिए कपड़ा बिछाना शुरू कर दिया। यह जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
उन्होंने छात्रों से मना किया। नहीं माने तो पांच छात्रों को खींचकर ले जाने लगे। इसके पीछे अन्य छात्र जाने लगे तो पुलिस ने लाठी चार्ज शुरू कर दिया। इससे माहौल और बिगड़ गया। छात्र बाबे सैयद के बाहर आने लगे। जिन्हें रोका गया। वे साथियों को छोड़ने की मांग कर रहे थे। बाद में प्राक्टर से बात कर उन छात्रों को छोड़ दिया गया।
एएमयू छात्रों के फीस वृद्धि के मामले में विचार चल रहा है। छात्र मस्जिदों के स्थान पर धरना स्थल पर गलत तरीके से नमाज पढ़ रहे थे। समझाने पर नहीं माने। पुलिस ने उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई की है।
प्रो. एम वसीम अली, प्रॉक्टर
यह भी पढ़ें- Aligarh Muslim University: एएमयू में फीस वृद्धि पर छात्रों का प्रदर्शन, एक निलंबित; प्रशासन पर दबाव बनाने का आरोप
यह भी पढ़ें- AMU Fee Hike: जेएनयू का छात्र संघ अध्यक्ष सरकार पर उठा गया सवाल, LIU को भनक तक नहीं लगी
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।