Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: बेरोजगारी दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन, यूथ कांग्रेस ने केक काटकर बेचे गोलगप्पे

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:00 PM (IST)

    Agra News आगरा के एमजी रोड पर यूथ कांग्रेस ने गोलपप्पे बेचकर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया तो लोग एक पल को रुक गए और वहां का नजारा देखने लगे। कांग्रेस लगातार आरोप लगाती आ रही है कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद बेराजगारी बढ़ी है।

    Hero Image
    Agra News: आगरा के एमजी रोड पर गोलगप्पे बेचते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेसियों ने बेरोजगारी का केक काटा और एमजी रोड पर गोलगप्पे बेचे।

    दो करोड़ रोजगार की घोषणाएं हुईं हवा-हवाई

    यूथ कांग्रेस के शहर अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। यूथ कांग्रेस डिग्रीधारक कार्यकर्ताओं ने बेरोजगारी का केक काटा और गोलगप्पे बेचे हैं। प्रधानमंत्री की प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार देने की घोषणाएं हवा-हवाई साबित हुई। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें... Rampur News: कोर्ट के बाहर पत्‍नी को दे दिया तीन तलाक, आरोपित पति समेत दो के खिलाफ प्राथमिकी पंजीकृत

    आगरा में इस बार का रावण होगा खास, 100 फीट का पुतला तैयार कर रहे मथुरा के कारीगर

    रोजगार के साधनों का निजी लकरण किया जा रहा है। देश के नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के बजाय अग्निवीर बनाया जा रहा है। इसका विरोध यूथ कांग्रेस पुरजोर तरीके से करती है।

    यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में ये रहे शामिल

    प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऐवरन कंसाना, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अमित सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरांग चौहान, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हेमंत चाहर, एनएसयूआई प्रदेश सचिव ताहिर हुसैन, सतीश सिकरवार, दीपक दीक्षित, कुलदीप दीक्षित, रविंद्र जादौन, यतेंद्र पाठक, अनिल सूर्यवंशी, नितिन प्रताप, लोकेश यादव आदि मौजूद रहे।