Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vishwakarma Jayanti 2022: आगरा के छह उद्यमी, सात हस्तशिल्पी मुख्यमंत्री ने किए सम्मानित, देखिए इनके नाम

    By Abhishek SaxenaEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 08:01 PM (IST)

    vishwakarma jayanti 2022 आगरा के छह उद्यमी और सात हस्तशिल्पियों के लिए आज का दिन बेहद अहम था। विश्वकर्मा दिवस पर लखनऊ में हुए सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

    Hero Image
    Vishwakarma Jayanti 2022: आगरा के छह उद्यमी और सात हस्तशिल्पियों को मिला सम्मान

    आगरा, जागरण संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय ने शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में विश्वकर्मा दिवस पर सम्मान कार्यक्रम किया। इसमें प्रदेश के उत्कृष्ट उद्यमियों और हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया गया। आगरा जिले के छह उद्यमियों और सात हस्तशिल्पियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों सम्मान पाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री से मिला सम्मान

    मुख्यमंत्री से सम्मान पाकर हस्तशिल्पियों के चेहरे खिल गए। वहीं उद्यमियों ने भी इसे खास पल बताया। सम्मान प्राप्त कर उनसे मुख्यमंत्री से संक्षिप्त वार्ता में क्षेत्र में और बेहतर प्रदर्शन कर अलग स्थान पाने का वादा भी किया। आगरा केे छह उद्यमियों को एमएसएमई पुरस्कार और हस्तशिल्पियों को हस्तशिल्प राज्य पुरस्कार और हस्तशिल्प दक्षता पुरस्कार प्रदान किया।

    Murder Mystery: दो कत्ल-सात साल और 6 एसएसपी नहीं खोल सके आगरा के दंपती की हत्या का राज

    यह उद्यमी हुए सम्मानित

    • - लूथरा इंडस्ट्रीयल कारपोरेशन के प्रतिनिधि नीतिन अग्रवाल को लघु उद्योग श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार वर्ष 2019-20.
    • - ट्रिअम्फ लीगल वर्ल्ड प्रा. लि. (ओपीएस) की सीएस प्रियंका को महिला उद्यमी पुरस्कार (विविध श्रेणी) वर्ष 2019-20.
    • - विशाल इंजीनियरिंग कारपोरेशन के प्रतिनिधि सुरेश चंद्र गंगवार को सूक्ष्म, लघु उद्यमियों के लिए विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार (मैकेनिकल श्रेणी) वर्ष 2019-20.
    • - स्टोनमैन क्राफट्स इंडिया प्रा. लि. के प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडे ने सूक्ष्य, लघु उद्यमियों के लिए विशिष्ट गुणवत्ता उत्पाद पुरस्कार (विविध श्रेणी) वर्ष 2019-20.
    • - प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के प्रतिनिधि गौरव अरोडा को सर्विस श्रेणी का प्रथम पुरस्कार शिक्षा क्षेत्र में।
    • - साकेत जैन एंड कंपनी के रजत गोयल को सीए (फाइनेंशियल) सर्विस श्रेणी का द्वितीय पुरस्कार वर्ष 2021-22

    यह हस्तशिल्पी हुए सम्मानित

    - मो. शान, गूजर तोपखाना, लोहामंडी।

    - शाहनवाज हुसैन, स्टेशन रोड, यमुनाब्रिज।

    - नीलू परवीन, नाई की मंडी।

    - मो. अफजाल, नाई की मंडी।

    - शाहरूख बेग, ताजगंज।

    - अलीमुद्दीन, फतेहपुरसीकरी।

    - ताज मोहम्मद, ताजगंज। 

    ये भी पढ़ें... Job Fair: फ्लिपकार्ट-अमेजन जैसी कंपनी में मैनपुरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी करने का मौका, नोट कीजिए तारीख