आगरा में भीषण हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो सवार मां-बेटे समेत तीन की मौत, दो घायल
आगरा-फिरोजाबाद मार्ग पर एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो महिलाओं और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। ऑटो फिरोजाबाद से आगरा रेलवे स्टेशन जा रहा था। इस दुर्घटना में ऑटो चालक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

संवाद सूत्र, एत्मादपुर। फिरोजाबाद से आगरा रेलवे स्टेशन जा रहे ऑटो को शुक्रवार सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आटो चालक व एक बच्चा गम्भीर घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। शवों को पोस्टमार्टम गृह भेज यातायात शुरू कराया।
घटना शुक्रवार सुबह 6:30 बजे की है। फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट गली न 22 की रहने बाली 33 वर्षीय मुमताज पत्नी नदीम को राज्यस्थान के गंगापुर सिटी में रह रही अपनी बेटी के पास जाना था। वह 10 वर्षीय बेटे निसार, 8 वर्षीय बिलाल और 60 वर्षीय सास रुकसाना पत्नी सफीक के साथ आटो से आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
मां-बेटै समेत तीन की मौत
उसी दौरान फिरोजाबाद आगरा रोड पर गर्ग कोल्ड स्टोरेज के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार मां-बेटे और सास की मौके पर ही मौत हो गई। एक बेटा निसार और आटो चालक गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और लंबा जाम लग गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। आटो को किनारे कर यातायात शुरू करवाया।इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने बताया कि हादसे में मुमताज, रुकसाना व बिलाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा निसार घायल हो गया।घायल आटो चालक घटना स्थल पर नहीं मिला है। उसकी तलाश की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।