आगरा पुलिस के सामने ईंट और कांच की बोतलों की फिंकाई ...दहशत में व्यापारियों ने बाजार किया बंद, ये है विवाद
Agra News कागारौल में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद पथराव की घटना ने दहशत फैला दी। दो पक्षों के बीच मंदिर को लेकर विवाद फिर से भड़क उठा। बाजार में अफरातफरी मचने से व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। इससे पहले एक बार और मंदिर को लेकर विवाह हो चुका है।

संसू, जागरण-कागारौल/आगरा। Agra News: कस्बे के मंदिर पर दावे को लेकर दो पक्षों में टकराव होने पर पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के 24 घंटे बाद शनिवार रात दोबारा विवाद हो गया। पुलिस के सामने दोनों पक्षों के बीच पथराव से दहशत फैल गई।
व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया। करीब 20 मिनट तक अफरातफरी रही। एसीपी सैंया सर्किल के फोर्स को लेकर पहुंच गए, जिसके बाद पथराव करने वाले लोग भाग खड़े हुए। आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
कस्बा स्थित भोला मंदिर को लेकर नीरज गहलोत और रविंद्र कुशवाह पक्ष के बीच विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में कई बार टकराव हो चुका है। शुक्रवार को दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर नीरज गहलोत और रविंद्र कुशवाह पक्ष के 39 नामजद और 50 अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया था।
मौके पर पहुंची पुलिस।
व्यापारियों ने दुकानों को किया बंद
इससे बौखलाए दोनों ओर के लोग शनिवार रात नौ बजे आमने-सामने आ गए। उन्होंने कस्बे में पथराव शुरू कर दिय, जिससे राहगीरों में भगड़ मच गयी। बाजार में दहशत के चलते व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर दिया। दोनों ओर से 20 मिनट तक पथराव होता रहा। इस दौरान ईंट और कांच की बोतल फिंकाई से गली में रहने वाले लोग घरों में बंद हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव और बोतल फिंकाई जारी रही।
पुलिस की गाड़ी और गली में पड़े पत्थर।
एसीपी सैंया मौके पर पहुंचे
टकराव की सूचना पर एसीपी सैंया सर्किल देवेश कुमार फोर्स के साथ पहुंच गए। जिसके बाद बवाल करते लोग वहां से भागे। पुलिस ने घरों की तलाशी लेने का प्रयास किया तो महिलाएं सामने आ गईं। पुलिस के अनुसार पथराव में कोई घायल नहीं हुआ है।
एसीपी सैंया देवेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दोनों पक्षों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। सीसीटीवी कैमरों की मदद से पथराव करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
ये भी पढ़ेंः Hathras Accident: हादसे में बाइक सवार तीन बहन-भाइयों सहित चार की मौत, जन्मदिन से एक दिन पहले दुनिया छोड़ गया शहजाद
चार महीने पहले शुरू हुआ विवाद
दोनों पक्षों में विवाद की शुरूआत चार महीने पहले हुई थी। गहलोत पक्ष की महिला का मकान वर्षा में गिर गया था। वह दोबारा निर्माण करा रही थी। कुशवाह पक्ष के लोगों ने अपनी जमीन पर निर्माण कराने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। दोनों पक्षों से अपने दावे से संबंधित प्रपत्र दिखाने को कहा।
ये भी पढ़ेंः CCSU में दूसरी बार मधुमक्खियों के हमले में 25 घायल, पेट्रोल से डस्टबिन में आग लगाकर और कंबल ओढ़ाकर लोगों को बचाया
महिला द्वारा जमीन के प्रपत्र दिखाने पर पुलिस ने उसे निर्माण की अनुमति दे दी, जिसके बाद कुशवाह पक्ष के लोगों ने दावा किया कि मंदिर उनकी जगह पर बना हुआ है। इसे लेकर दोनों पक्ष में टकराव चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।