Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहनें कर रही थीं रक्षाबंधन की तैयारी, इकलौते भाई के बारे में आई ऐसी बुरी खबर... मच गया कोहराम

    Updated: Fri, 08 Aug 2025 11:13 PM (IST)

    घर में बहनें रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थीं। हादसे ने उनसे इकलौते भाई को छीन लिया। युवक गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती पत्नी के पास जा रहा था। उसी दौरान दीवानी के पास हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि रात के समय हादसे में युवक की मृत्यु हुई है।

    Hero Image
    रक्षाबंधन से पहले इकलौते भाई के बारे में आई बुरी खबर।- सांकेति‍क तस्‍वीर

    जागरण संवाददाता, आगरा। घर में बहनें रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थीं। हादसे ने उनसे इकलौते भाई को छीन लिया। युवक गुरुवार रात अस्पताल में भर्ती पत्नी के पास जा रहा था। उसी दौरान दीवानी के पास हादसा हो गया। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शाहगंज क्षेत्र के नई आबादी रामनगर में रहने वाले 25 वर्षीय पुत्र सचिन सक्सेना की पत्नी ने चार दिन पहले ट्रांस यमुना क्षेत्र के समय हास्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। गुरुवार रात सचिन बाइक से अस्पताल जाने के लिए निकला था।

    दीवानी चौराहे पर सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान अस्पताल में सचिन ने दम तोड़ दिया। इकलौते बेटे की मृत्यु से घर में मातम छा गया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो स्वजन बेसुध हो गए।

    सचिन दो बहनों के बीच में इकलौता भाई था। घर में बहनें रक्षाबंधन की तैयारी कर रही थीं। भाई की मृत्यु से बहनों का रो-रो कर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। वह प्राइवेट बैंक में काम करता था। इंस्पेक्टर न्यू आगरा राजीव त्यागी ने बताया कि रात के समय हादसे में युवक की मृत्यु हुई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Agra Illegal Conversion: अवैध मतांतरण गिरोह के सरगना अब्दुल रहमान सहित चार की जमानत याचिका खारिज