'नशे की हालत में न चलाएं गाड़ी', Premanand Ji Maharaj ने की यातायात के नियमों का पालन करने की अपील
संत प्रेमानंद ने गुरुवार को वृंदावन स्थित अपने आश्रम से आमजन मानस से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने के दौरान शर ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। संत प्रेमानंद ने गुरुवार को वृंदावन स्थित अपने आश्रम से आमजन मानस से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वाहन चलाने के दौरान शराब, गांजा नहीं पीना चाहिए। इसके साथ ही मोबाइल पर बात नहीं करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये सब कुछ करना खुद के साथ ही अन्य लोगों के लिए भी जान लेवा साबित हो सकता है। जिस मार्ग पर जिस वाहन के लिए सरकार द्वारा गति निर्धारित की गई है, उतनी ही गति पर चलाना चाहिए। ये बातें उन्होंने तब कहीं जब सभी परिवहन विभाग के संभागीय अधिकारियों द्वारा एक प्रश्न पूछा गया।
कई अधिकारी पहुंचे महाराज जी के आश्रम
परिवहन विभाग के संभागीय अधिकारी का प्रश्न था कि आए दिन हो रही घटनाओं पर कैसे लगाम लगाएं? आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में मंडल के परिवहन विभाग के एआरटीओ प्रशासन एनसी शर्मा, पीटीओ शिवकुमार मिश्रा व अधिकारी, संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे।
नशे में न चलाएं गाड़ी
परिवहन विभाग की टीम के सवाल के जवाब में महाराज जी ने आगे कहा कि नशे की हालत में वाहन नहीं चलाना चाहिए। इससे बुद्धि पर असर पड़ता है। तेज गति से वाहन चलाने पर बमुश्किल से पांच मिनट का अंतर आता है। सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करना चाहिए।
जरूर पहनें हेलमेट
तीर चलाने के दौरान लक्ष्य पर ध्यान रखा जाता है, वैसे ही वाहन चलाने के दाैरान ध्यान रखना चाहिए। दोपहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनना चाहिए। परिवहन अधिकारियों से आशीर्वाद वचन में कहा कि अधिकारों का दुरुपयोग न करें, प्रशासनिक दायित्वों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। जो इष्ट हों उनके नाम का स्मरण करें। इसी में कल्याण है।
इन दिनों चर्चा में हैं प्रेमानंद जी महाराज
संत प्रेमानंद जी महाराज इन दिनों काफी चर्चा में हैं। बीते कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महाराज के रात्रि पदयात्रा को लेकर विरोध छिड़ गया था। जिस वजह से उन्होंने अपने आश्रम जाने का रूट बदल दिया था। यह निर्णय उन्होंने पदयात्रा मार्ग पर पड़ने वाली कॉलोनी के लोगों को शोर-शराबा से होने वाली दिक्कत को देखते हुए लिया था।
वीडियो हुआ था वायरल

फिलहाल उन्होंने पदयात्रा फिर से शुरू कर दी है। आए दिन सोशल मीडिया पर प्रेमानंद जी महाराज को लेकर कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन दिनों एक अनोखा वीडियो वायरल हाे रहा है जिसमें महाराज जी खिलखिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं। इस हंसी की वजह और काेई नहीं बल्कि उनके दरबार में आए हुए दो खास मेहमान थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।