Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते आगरा में ट्रैफिक डायवर्ट; इन रास्तों पर निकलने से पहले देख लें क्या है बदली व्यवस्था

    Updated: Sun, 15 Sep 2024 09:46 AM (IST)

    आगरा में दो दिन यमुना किनारा रोड पर वाहन नहीं चलेंगे। डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने जानकारी दी है कि रूट डायवर्जन 16 सितम्बर से शुरू हो जाएगा और 17 सितम्बर तक प्रतिमा विसर्जन तक जारी रहेगा। इस दौरान वाहनों को बदले हुए रास्ते से निकाला जाएगा। यमुना किनारा के आसपास बड़ी संख्या में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने भक्त आते हैं।

    Hero Image
    Agra News: आगरा में मूर्ति विसर्जन के कारण दो दिन यमुना किनारे रूट डायवर्जन रहेगा।

    जागरण संवाददाता, आगरा। गणेश मूर्ति विसर्जन के चलते यमुना किनारा रोड पर वॉटरवर्क्स चौराहा से श्मशान घाट चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों की नो एंट्री रहेगी। यहां के ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों पर डायवर्ट किया गया है।

    ये रहेगा डायवर्जन

    • वॉटर वर्क्स चौराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट चौराहा तक सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
    • यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन, जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल और ग्वालियर जाना है, वह इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से माल रोड़ होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।
    • आंबेडकर यमुना पुल पर एत्माद्दौला साइड से व्यावसायिक वाहनों का बेलनगंज की ओर आना वर्जित रहेगा।
    • बिजलीघर चौराहा से रोडवेज बस टूरिस्ट बस तथा अन्य व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जा सकेंगे।
    • विक्टोरिया पार्क तिराहा से कोई भी भारी वाहन यमुना किनारा हाथी घाट की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
    • यमुना किनारा मार्ग पर हाथीघाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे।
    • हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाकर प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा, शेष वाहनों को श्मशान घाट चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा।
    • स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
    • यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किये गये समस्त सवारी वाहन एमजी रोड होकर आवागमन कर सकेंगे। 

    डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास ने बताया कि डायवर्जन 16 और 17 सितंबर को सुबह छह बजे से शाम को प्रतिमा विसर्जन तक लागू रहेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ेंः शाहजहां के मकबरे तक पहुंचा पानी: भारी बरसात के बाद ताजमहल के कलश में लगी जंग से टपकी थीं मुख्य गुंबद के अंदर बूंदें

    ये भी पढ़ेंः UP Weather News: बारिश थमने के बाद नदियां उफान पर, खतरे के निशान के ऊपर गंगा-यमुना, घाघरा व सरयू का जलस्तर बढ़ा

    शुरू हो चुका है प्रतिमाओं का विसर्जन

    आगरा में भी जगह−जगह गणेश पंडाल सजाए गए हैं। एकादशी से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का सिलसिला शुरू हो चुका है। यमुना किनारे कुंडों में प्रतिमाओं को विसर्जित किया जा रहा है। पुलिस और वॉलेंटियर कुंडों के पास मौजूद रहते हैं। आने वाले दो दिनों में विसर्जन की संख्या में बढ़ोत्तरी होगी।