Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: चूहों की अजब-गजब करामात; आगरा में 50 करोड़ का फ्लाईओवर कर रहे खोखला, लगा दिया मिट्टी का ढेर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Thu, 09 Nov 2023 06:53 AM (IST)

    Agra Latest News In Hindi क्षेत्रीय निवासी गजेंद्र वर्मा ने बताया कि दीवार के दोनों तरफ के होल के पास मिट्टी और गिट्टी जमा होने लगी। इसकी जानकारी सफाई कर्मचारियों ने दी। कर्मचारियों ने होल में हाथ डाल कर चेक किया तो उसमें मिट्टी और गिट्टी बाहर आ गई। किसी व्यक्ति की शरारत समझ कर इस पर ध्यान नहीं दिया गया।

    Hero Image
    चूहों की करामात, फ्लाईओवर को कर रहे खोखला

    जागरण संवाददाता, आगरा। उफ, ये चूहे जो न कर दें, वह कम है। अब देखिए ना। चूहे नेशनल हाईवे-19 स्थित कमलेश गुप्ता चौक (पुराना नाम रायल पब्लिक चौराहा) पर बने फ्लाईओवर को खोखला कर रहे हैं। हर दिन दीवार से बड़ी मात्रा में गिट्टी और मिट्टी बाहर निकाल कर फेंक देते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले तो नगर निगम के सफाई कर्मचारियों और क्षेत्रीय लोगों ने इसे किसी की शरारत समझा लेकिन पिछले एक माह से यह घटना हो रही है।

    चूहों की करामात समझ इसकी शिकायत भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) आगरा खंड के अधिकारियों से की गई है। जिस तरीके से चूहे मिट्टी और गिट्टी बाहर निकाल कर फेंक रहे हैं। इससे फ्लाईओवर की दोनों तरफ की लेन कमजोर हो सकती हैं।

    ये भी पढ़ेंः UP News: रजाई ओढ़कर सो रहा था पत‍ि, पत्नी ने पेट्रोल डालकर ज‍िंदा जलाया; वजह जानकर पकड़ लेंगे माथा

    रायल पब्लिक चौराहे पर रहती है जाम की समस्या

    आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर रायल पब्लिक चौराहा के पास अक्सर जाम की समस्या रहती थी। इससे क्षेत्रीय लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। क्षेत्रीय लोगों ने इसे लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया। इस पर एनएचएआइ आगरा खंड की टीम ने 50 करोड़ रुपये से वर्ष 2020 में फ्लाईओवर का निर्माण किया। पिछले माह अंडरपास के दोनों तरफ की दीवार पर होल हैं। यह होल एनएचएआइ की टीम ने जल निकासी के लिए किए हैं। होल पर प्लास्टिक का पाइप बिछा हुआ है। 

    ये भी पढ़ेंः UP News: प्रेमिका के चक्कर में पत्नी-बेटी को घर से निकाला, पत‍ि समेत छह लोगों पर FIR दर्ज

    क्षेत्रीय निवासी खजान सिंह ने बताया कि हर दिन मिट्टी और गिट्टी पड़ी रहती थी। ऐसे में यह किसी व्यक्ति का काम नहीं हो सकता है। हर दिन फोटो और वीडियो बनाए गए। दीवार के दोनों तरफ के होल के पास मिट्टी और गिट्टी पड़ी मिली। अब इसे चूहों की करामात ही माना जा रहा है।

    जाली को काट घुस गए हों चूहे

    सेवानिवृत्त इंजीनियर वीके चौहान का कहना है कि बरसात के पानी के निकासी के लिए होल बनाए जाते हैं। होल पर जाली लगाई जाती है। संभव है कि जाली हट गई होगी। इससे चूहे प्रवेश कर गए हों। पाइप के माध्यम से चूहे भीतर की जाली से किसी भी तरीके से मिट्टी तक पहुंच गए हों। गिट्टी और मिट्टी बाहर निकालकर फेंक रहे होंगे।

    - कमलेश गुप्ता चौक फ्लाईओवर पर गिट्टी और मिट्टी बाहर निकलने की शिकायत मिली है। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं। संजय वर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएआइ आगरा खंड

    - फ्लाईओवर के होल से चूहे गिट्टी और मिट्टी बाहर निकाल रहे हैं। इसकी शिकायत एनएचएआइ और नगर निगम के अधिकारियों से की गई है। विजय वर्मा, पार्षद वार्ड 55

    comedy show banner
    comedy show banner