Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ram Lila: “राम” से ज्यादा “रावण” हैं ज्ञानी, यहां पढ़िये आगरा की रामलीला के हर पात्र की अपनी कहानी

    By Tanu GuptaEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 03:20 PM (IST)

    Ram Lila शुरू हो चुका है आगरा में राम लीला महोत्सव। राम लीला के सभी पात्र हैं मथुरा के रहने वाले। सभी पात्रों में रावण का पात्र निभा रहे अनूप चतुर्वेदी हैं अधिक शिक्षित। राम भरत लक्ष्मण शत्रुघ्न और सीता का किरदार निभा रहे सभी पात्र कर रहे हैं पढ़ाई।

    Hero Image
    राम लीला में राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूप। रावण का पात्र कर रहे अनूप। फोटो जागरण

    आगरा, विद्याराम नरवार। रामलीला के पात्र आ चुके हैं। सभी रामलीला मैदान के पास स्थित हनुमान मंदिर में प्रवास कर रहे हैं। बुधवार से रामलीला का मंचन प्रारंभ हो गया है। रामलीला के पात्रों की संख्या करीब 35 है। निजी जीवन में उनकी अपनी अपनी विशेषताएं हैं। राम, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और सीता का किरदार निभा रहे सभी पात्र पढ़ाई कर रहे हैं। कोई ग्रेजुएशन कर रहा है तो कोई इंटर का छात्र है। राम सहित सभी पात्रों से ज्यादा शिक्षित रावण हैं। राम का किरदार निभा रहे मोहित एमकाम के छात्र हैं तो वहीं रावण का किरदार निभा रहे अनूप चतुर्वेदी बीकाम एलएलबी हैं। रामलीला के सभी पात्र मथुरा (चौबेपाड़ा) के रहने वाले हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राम का किरदार निभा रहे हैं मोहित चतुर्वेदी

    राम का किरदार मोहित चतुर्वेदी निभा रहे हैं। वे 25 आयु वर्ग के हैं। आठ साल से वे यह किरदार निभाते आ रहे हैं। आगरा में पहली बार उन्हें यह मौका मिला है। वे केआर डिग्री कालेज मथुरा में एमकाम के छात्र हैं।

    यह भी पढ़ें- Agra News: हंडा की रोशनी से चांदी के रथ तक, बहुत रोचक है आगरा में राम बरात का इतिहास

    भरत का किरदार निभा रहे हैं आकाश

    भरत का किरदार निभा रहे आकाश बीकाम के छात्र हैं। वे 20 आयु वर्ग के हैं। छह साल से वे यह किरदार निभाते आ रहे हैं। आगरा में उन्हें पहली बार यह मौका मिला है। उनके पिता मनोज चतुर्वेदी भी उनके साथ आए हुए हैं। वे आल राउडर का किरदार निभा रहे हैं।

    लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं विकास चतुर्वेदी

    विकास चतुर्वेदी लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। वे 21 आयुवर्ग के हैं। केआर डिग्री कालेज मथुरा से बीकाम कर रहे हैं। आगरा में वर्ष 2020 में भी लक्ष्मण का किरदार निभा चुके हैं। उनके पिता भी रामलीला में विभिन्न किरदार निभा चुके हैं। इस वक्त भी वे आलराउंडर की भूमिका में हैं।

    शत्रुघ्न की भूमिका में हैं अनिरूद्ध चतुर्वेदी

    शत्रुघ्न का किरदार अनिरूद्ध चतुर्वेदी निभा रहे हैं। वे 12 वीं क्लास के छात्र हैं। मथुरा से ही पढ़ाई कर रहे हैं। वे 18 आयुवर्ग के हैं। आगरा में एक बार वर्ष 2020 में यह किरदार निभा चुके हैं। वे पांच साल से यह किरदार निभाते आ रहे हैं।

    सीता का किरदार निभा रहे हैं अभिषेक चतुर्वेदी

    सीता का किरदार निभा रहे अभिषेक चतुर्वेदी बीकाम के छात्र हैं। वे 21 आयुवर्ग के हैं। यह किरदार वे पिछले सात साल से निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा वे घर पर ही कक्षा 10 से 12 वीं तक के छात्रों को ट्यूशन पढ़ाते हैं।

    रावण का किरदार निभा रहे हैं अनूप चतुर्वेदी

    रावण का किरदार अनूप चतुर्वेदी निभा रहे हैं। वे 40 आयुवर्ग के हैं। बीकाम एलएलबी हैं। लम्बे समय से वे यह किरदार निभाते आ रहे हैं। इसके अलावा वे तीर्थ पुरोहित के साथ साथ ही दीवानी मथुरा में प्रक्टिस करते हैं।

    हनुमान का किरदार निभा रहे हैं आनंद चतुर्वेदी

    हनुमान का किरदार आनंद चतुर्वेदी निभा रहे हैं। वे 30 आयुवर्ग के हैं। इसके साथ ही वे तीर्थ पुरोहित भी हैं। गायों की सेवा करना उनकी विशेष रुचि हैं। इसके साथ ही वे गायों का इलाज भी करते हैं।

    यह भी पढ़ें-Health Tips: सांस की नली में सूजन को दूर करती है हींग, इसके सेवन से बीपी भी होगा कंट्रोल, जानिए अन्य फायदे

    एक घंटे पहले करते हैं अभ्यास

    रामलीला के सभी पात्र श्री गुरुरामकृपा रामलीला संस्थान के सदस्य हैं। जिसके अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी हैं। उन्होंने बताया कि मंचन करने से एक घंटा पहले किरदार से संबंधित सभी पात्र अभ्यास करते हैं। उन्होंने बताया कि वैसे तो सभी पात्रों को अपने अपने किरदार से संबंधित संवाद कंठस्थ हैं। फिर भी अभ्यास किया जाता है।

    निजी जीवन में भी मर्यादित हैं राम का किरदार

    रामलीला में राम का किरदार निभा रहे मोहित चतुर्वेदी निजी जीवन में भी पर्यादित हैं। वे नित्य कम से कम एक घंटे पूजा पाठ करते हैं। बगैर स्नान और पूजा पाठ किए जल भी ग्रहण नहीं करते हैं। मसाला सुपारी से लेकर वे किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन नहीं करते हैं। वे शांत स्वभाव के हैं।