विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Miss Teen International: 20 देशों की सुंदरियों ने ताजमहल में बिखेरा अदाओं का जलवा, देखें तस्वीरें

By Abhishek SaxenaEdited By:
Published: Mon, 25 Jul 2022 02:59 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 25 Jul 2022 03:09 PM (GMT+05:30)

Tajmahal मिस टीन इंटरनेशनल की 20 फाइनलिस्ट आईं आगरा ताजमहल का किया दीदार। स्मारक देखकर सभी ने की तारीफ। ताजमहल ...और पढ़ें

Tajmahal: मिस टीन इंटरनेशनल की 20 फाइनलिस्टों ने देखा ताजमहल। तस्वीर- जसवीर सिंह सोनी
Tajmahal: मिस टीन इंटरनेशनल की 20 फाइनलिस्टों ने देखा ताजमहल। तस्वीर- जसवीर सिंह सोनी

आगरा, जागरण संवाददाता। ताजमहल में सोमवार को 20 देशों की सुंदरियों ने अपनी अदाओं का जलवा बिखेरा। ताजमहल की सुंदरता को देख वह अभिभूत नजर आईं। सभी ताजमहल में करीब एक घंटे तक रुकीं और अलग-अलग पोज में फोटो सेशन कराया। मिस टीन इंटरनेशनल का फाइनल 30 जुलाई को दिल्ली में होना है।

मिस टीन इंटनेशनल का खिताब जीत चुकी हैं आयुषी ढोलकिया

मिस टीन इंटरनेशनल की फाइनलिस्ट 20 देशों की सुंदरियां सोमवार को करीब 11:30 बजे ताजमहल पहुंचीं। मुंबई की राशि पारसरामपुरिया मिस टीन इंटरनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। 29 वर्षों के मिस टीन इंटरनेशनल के इतिहास में अब तक केवल आयुषी ढोलकिया ही यह खिताब जीत सकी हैं। वह वर्ष 2019 में मिस टीन इंटरनेशनल चुनी गई थीं।

मिस टीन इंटरनेशनल की ये हैं फाइनलिस्ट

ताजमहल के दीदार को आने वाली अन्य प्रतिभागियों में नीदरलैंड की ऐनी ब्रोउर, मैक्सिको की नबीला विलानुएवा, वियतनाम की नो नोक जिया हान, मंगोलिया की एमुजिन नरानबोल्ड, इंडोनेशिया की ग्रेसिएला सोरेस, थाईलैंड की टेप्पावी सुंग-ओंग

ताजमहल देखने वालों में पुर्तगाल की बियाट्रिज नोगुरिया, सर्बिया की वेनेरा स्टेनोसावल्जेविक, फिलीपींस की ईयूरिका सीएलो सी. अबेराे, बोत्सवाना की गिमहानी मोहाऊ परेरा, जिम्बाब्वे की की-वोने हुंडा, नामीबिया की ऐलेक्सिस स्वार्ट, बेल्जियम की दानित्सजा शाऊटीट, नेपाल समीक्ष्या निरोला, कनाडा की एंजेली डिसारी लचिका।

दक्षिण अफ्रीका की मीके वान डेर मेर्वे, कंबोडिया की पान्हा विमेलिया डाइ, डोमिनिकन रिपब्लिक की बियाट्रिज पेरेज गुनेन, अमेरिका की अलेजांड्रा गाेंजालेज शामिल थीं। सभी प्रतिभागी दिल्ली से आई थीं और यहां ताजमहल देखने के बाद जयपुर रवाना हो गईं।

ये भी पढ़ें... Street Foods: आगरा में आए और नहीं चखा ये नाश्ता तो करेंगे मिस, दीवाना है शहर

Agra Best Places: कम टाइम में देख सकते हैं आगरा की ये 10 खूबसूरत जगहें