Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Street Foods: आगरा में आए और नहीं चखा ये नाश्ता तो करेंगे मिस, दीवाना है शहर

    Agra Famous Street Food मुहब्बत के शहर में घूमने के साथ-साथ कई जायके भी मौजूद हैं। आगरा आए और इन्हें नहीं चखा तो फिर कहीं न कहीं ट्रिप अधूरी सी महसूस होगी। ताजमहल के निकट ही इन्हें चखा जा सकता है।

    By Abhishek SaxenaEdited By: Updated: Sun, 24 Jul 2022 01:50 PM (IST)
    Hero Image
    Agra Famous Street Food: आगरा में आए और इन जायकों का स्वाद जरूर चखें।

    आगरा, जागरण टीम। आगरा में ख्याल आते ही मन में ताजमहल की खूबसूरती सामने आ जाती है। लेकिन ताजमहल के अलावा आगरा में कई जायके ऐसे हैं जो आपको यूपी के इस शहर के अलावा कहीं नहीं मिलेंगे।

    यदि मिलेंगे भी तो यहां जैसा स्वाद नहीं मिलेगा। कई बार आगरा जाने का मतलब सिर्फ ताजमहल देखने तक ही सीमित रह जाता है। लेकिन ताज देखने आ रहे हैं तो अपने टूर में स्ट्रीट फूड के लिए समय जरूर रखें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आगरा का पेठा

    वैसे तो पेठा आपको अब यूपी ही नहीं देश भर में हर जगह मिल जाता है। लेकिन जो बात आगरा के पेठे में है, वह शायद ही कहीं और मि‍ल सके। आगरा पहुंचते ही पेठा की खुशबू अपनी ओर खीचने लगती है।

    आगरा में पेठा कई वैरायटी में उपलब्ध है। केसर पेठा, सादा पेठा, शुगर फ्री पेठा, चाकलेटी पेठा, पान पेठा और चैरी पेठा जैसे कई स्वादों में मिलता है। ताजमहल के पास नामचीन पेठा स्टोर से आप पेठे का स्वाद ले सकते हैं।

    बेड़ई और जलेबी है सुबह का नाश्ता

    आगरा में रहने वालों के दिन की शुरुआत बेड़ई और गरमा-गरम जलेबी से होती है। बेड़ई की दुकानों के सामने नाश्ता करने वालों की भीड़ जुट जाती है। आगरा आएं तो इसे अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें। बेढ़ई के दो भाग होते हैं, इसका एक भाग काफी स्पाइसी और दूसरा मीठा होता है।

    यहां पर यह बेढई आलू की चटपटी सब्जी, हरी चटनी और दही के साथ परोसी जाती है। नाश्ता में कुरकुरी जलेबी हो तो स्वाद में चार चांद लग जाते हैं। ताजमहल के पास कई मशहूर दुकानों पर बेड़ई और जलेबी का नाश्ता आपको आसानी से मिल सकता है। आगरा-फतेहाबाद रोड पर कई दुकानें ऐसी हैं जहां आपको टेस्टी जलेबी और बेड़ई मिलेगी।

    आगरा का पराठा

    यूं तो पराठा का जब भी घर में मन होता है खा लेते हैं। शायद आप सही हो लेकिन जो बात आगरा के पराठे में है वह घर के पराठे में होना मुश्किल है। आगरा में मिलने वाला भरवां पराठा काफी मशहूर हैं।

    यहां का मिक्स वेज पराठा, गोभी का पराठा, पनीर का पराठा दिल्ली के पराठे को भी मात दे देगा। आगरा में मिलने वाले गरमा-गरम पराठे को आलू की सब्जी, चटनी या दही के साथ खाकर आपको मजा आ जाएगा। आपको ये पराठा पुरानी दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर मिल जाएगा।

    आगरा की चटपटी चाट

    आगरा की चाट की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। आगरा की चाट काफी चटपटी होती है। इतना ही नहीं आगरा में चाट के अलावा विशेष रूप से दही-भल्ला, राज कचौरी, समोसा और गोलगप्पा प्रसिद्ध हैं। आगरा के भल्लों की तो बात ही कुछ और है। ये बड़े और बेहद कुरकुरे होते हैं। इनमें स्टफ्ड छोले होते हैं।

    कहीं-कहीं पर इमली की खट्टी चटनी इसका स्वाद और बढ़ा देती है। शाम के समय आप आगरा की चाट और भल्ले का स्वाद चखने के लिए सदर बाजार की ओर जा सकते हैं। वहीं संजय प्लेस, दयालबाग, राजा की मंडी जैसी जगहों पर भी आप इन्हें चख सकते हैं।

    दाल के पकौड़े

    आगरा में दाल के पकौड़े बेहद ही फेमस हैं। एक समय था जब आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर दाल के पकौड़े की सौ साल पुरानी दुकानें होती थीं। लेकिन विकास की राह में कुछ ही दुकानें सिमट गईं।

    मानसून के मौसम में पकौड़े का स्वाद और बढ़ जाता है। दाल के पकौड़े आलू और मिर्च के साथ बनते हैं और इन्हें खट्टी चटनी के साथ परोसा जाता है।

    Kanwar Yatra 2022 In PICS : हरिद्वार में आस्‍था का केसरिया सैलाब, यात्रियों का आंकड़ा सवा दो करोड़ पार