Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Local Body Election: सूची से हटे आगरा के 75 हजार मतदाताओं के नाम, इस वजह से हुआ है ये बड़ा बदलाव

    By amit dixitEdited By: Tanu Gupta
    Updated: Sun, 20 Nov 2022 09:14 AM (IST)

    Local Body Election नगर निगम में साढ़े 57 हजार मतदाता भी शामिल। 310 वार्डों में 16.49 लाख हैं मतदाता। नगर निगम सात नगर पंचायतों और पांच नगर पालिका परिषदों में 2.43 लाख मतदाता बढ़े हैं। अब नहीं होगा सूची में बदलाव।

    Hero Image
    नगर निकाय की मतदाता सूची से 75 हजार मतदाताओं के नाम हट गए हैं।

    आगरा, जागरण संवाददाता। Local Body Election नगर निकाय की मतदाता सूची से 75 हजार मतदाताओं के नाम हट गए हैं। नगर निगम के सौ वार्डों से साढ़े 57 हजार लोगों के नाम हटे हैं। 310 वार्डों में कुल 16.49 मतदाता होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर एक से सात नवंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला था। नगर निगम, सात नगर पंचायतों और पांच नगर पालिका परिषदों में 2.43 लाख मतदाता बढ़े हैं। इसमें निगम में 1.76 लाख मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीं सूची से नगर निगम के बाद सबसे अधिक मतदाता नगर पंचायत किरावली में 2483 नाम हटाए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यशवर्धन श्रीवास्तव ने बताया कि सूची में न तो अब नाम कट सकता है और न ही बढ़ाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ेंः Voter Card: नया मतदाता कार्ड या अन्य बदलाव, आज मिलेगा मौका, बस साथ ले जाएं ये जरूरी दस्तावेज

    त्रुटि रहित नहीं होगी सूची

    मतदाता सूची त्रुटि रहित बनाने का सपना टूट जाएगा। सूची में नाम और पता में कई त्रुटियां हैं। शिकायतकर्ता राजेश प्रजापति ने बताया कि कई मतदाताओं का नाम ठीक से नहीं लिखा गया है। मतदाता सुरेश कुमार का नाम एस. कुमार कर दिया गया है। पिता का नाम नहीं दिया गया है।

    यह भी पढ़ेंः Dead Body Dumping Ground बना आगरा, पांच साल में हत्या कर फेंकी 49 बेनाम लाशें, हत्यारे बेसुराग

    कहां कितने मतदाता हुए कम

    नगर निकाय का नाम, सूची से कम हुए मतदाता, कुल मतदाता

    - नगर निगम, 57521, 14.43 लाख

    - नगर पालिका परिषद एत्मादपुर, 1288, 21942

    - नगर पालिका परिषद बाह, 1477, 14335

    - नगर पालिका परिषद शमसाबाद, 2034, 26497

    - नगर पालिका परिषद फतेहपुरसीकरी, 2587, 29007

    - नगर पालिका परिषद अछनेरा, 1597, 20551

    - नगर पंचायत किरावली, 2483, 20512

    - नगर पंचायत खेरागढ़, 1310, 18130

    - नगर पंचायत जगनेर, 1354, 10967

    - नगर पंचायत फतेहाबाद, 1879, 21136

    - नगर पंचायत पिनाहट, 1052, 1574

    - नगर पंचायत दयालबाग, 261, 2607

    - नगर पंचायत स्वामीबाग, 61, 1714