विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra News: कैफे में लगा रहे थे IPL का सट्टा, पुल‍िस ने छापा मारकर संचालक समेत 9 लोगों को क‍िया गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 01 Apr 2025 10:28 AM (IST)

एसीपी सदर विनायक भोसले और एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने जगदीशपुरा थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ रात 10 ...और पढ़ें

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित। फोटो- पुलिस
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित। फोटो- पुलिस

HighLights

  1. जगदीशपुरा में पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार देर रात की कार्रवाई
  2. दो व्यापारी भी पकड़े गए, 1.62 लाख रुपये, 11 मोबाइल और कई वाहन बरामद

जागरण संवाददाता, आगरा। कैफे में आईपीएल पर सट्टा लगाया जा रहा था। सोमवार रात पुलिस और एसओजी की टीम ने क्लब स्क्वायर-8 में छापा मार दिया। मौके से दो सट्टेबाजों के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक होटल मालिक और दो चांदी व्यापारी शामिल हैं। 1.62 लाख रुपये की नकदी बरामद करने के साथ ही 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए। एक कार व छह दोपहिया वाहनों को भी सीज किया है। सट्टेबाज नकद और ऑनलाइन सट्टा लगा रहे थे।

एसीपी सदर विनायक भोसले और एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने जगदीशपुरा थाना पुलिस और एसओजी टीम के साथ रात 10 बजे क्लब स्क्वायर-8 कैफे में छापा मारा। पुलिस टीम ने मौके से आइपीएल पर सट्टा लगा रहे सट्टेबाज नाई की मंडी का रहने वाला गौतम धाकड़, डोरी लाल, निखिल सिंह, नितिन शर्मा, राकेश शर्मा, बबलू धाकड़, विजय सिंह, हर्ष स्वरूप धाकड़ और बिजेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सट्टेबाजों के कब्जे से 11 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मौके से सट्टेबाजों की एक्सयूवी कार और सट्टा लगाने आए लोगों के छह दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। इसके साथ ही हुक्का का सामान भी मिला है। अचानक हुई कार्रवाई से कैफे में भगदड़ मच गई। जगदीशपुरा थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई में जुटी थी। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में गौतम धाकड़ कैफे संचालक है। वहीं चांदी व्यापारी हरस्वरूप धाकड़ और कापर व्यापारी बिजेंद्र सिंह उसके साथ ही सट्टा कराते हैं। अन्य सट्टा लगाने पहुंचे थे।

ऑनलाइन भी लगाते थे सट्टा

एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि सट्टेबाज कैफे में बैठकर सट्टा लगा रहे थे। उनके पास से सट्टे की पर्चियां बरामद हुई हैं। इसके साथ ही सट्टेबाज ऑनलाइन भी सट्टा लगा रहे थे। भुगतान भी आनलाइन होता था। पकड़े गए सट्टेबाजों के मोबाइल फोन से कई लोगों द्वारा सट्टा लगाए जाने की जानकारी मिली है। सट्टेबाज मैच के बाद पर्चियों को जलाने के साथ ही मोबाइल से डेटा डिलीट कर देते थे।

कई अन्य पुलिस के निशाने पर

आइपीएल पर सट्टा शहर के कई अन्य हिस्सों में भी लगाए जाने की जानकारी पुलिस को मिली है। सट्टेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए सट्टेबाजों से अन्य स्थानों पर चल रहे सट्टे के अड्डों की जानकारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: रूफटॉप रेस्टोरेंट में पिस्टल तानकर की मारपीट… लूटी चेन, पूर्व मंत्री की बहन बोली- छेड़छाड़ के मुकदमे में फंसा दूंगी

यह भी पढ़ें: वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से बन रहा था देशी घी, FSDA ने मारा छापा तो खुल गई पूरी पोल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।