विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से बन रहा था देशी घी, FSDA ने मारा छापा तो खुल गई पूरी पोल

Published: Sun, 30 Mar 2025 12:46 PM (IST)

आगरा में मिलावटी देशी घी बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की ...और पढ़ें

आगरा :दुकान में मिलावटी घी की जांच करती एफएसडीए टीम। साथ हैं सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी सहित अन्य।
आगरा :दुकान में मिलावटी घी की जांच करती एफएसडीए टीम। साथ हैं सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी सहित अन्य।

HighLights

  1. वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से बन रहा था देशी घी
  2. एफएसडीए ने पंजा मदरसा में दिनेश गुप्ता की दुकान में मारा छापा
  3. पारस सहित छह ब्रांड का घी हुआ बरामद, 537 किग्रा घी बरामद

जागरण संवाददाता, आगरा। देशी घी के नाम पर शहर में खेल चल रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीम ने शनिवार शाम पंजा मदरसा स्थित एक दुकान में छापा मारा। वनस्पति और रिफाइंड सोयाबीन से घी तैयार किया जा रहा था। पारस सहित छह ब्रांड का घी बरामद किया गया। टीम ने पांच नमूने लिए हैं। 537 किग्रा घी बरामद किया गया।

शहर में बड़े पैमाने पर मिलावटी घी तैयार किया जा रहा है। इसमें पाम आयल, वनस्पति, रिफाइंड सोयाबीन आयल को मिलाया जाता है। कचहरी घाट निवासी दिनेश चंद्र गुप्ता की पंजा मदरसा में एक दुकान है। छह माह से इस दुकान से ब्रांडेड घी की बिक्री की जा रही है। 15 किग्रा की एक टिन में एक किग्रा वनस्पति और एक किग्रा रिफाइंड सोयाबीन मिलाया जाता है। दो किग्रा शुद्ध घी को अलग कर लिया जाता है।

शनिवार शाम सात बजे एफएसडीए टीम ने छापा मारा। मौके पर घी की बिक्री की जा रही थी। टीम को देखकर लोग इधर-इधर हट गए।

दुकान से बरामद किया गया 537 किग्रा घी

सहायक आयुक्त खाद्य शशांक त्रिपाठी ने बताया कि दुकान से 537 किग्रा घी बरामद किया गया है। पांच नमूने लिए गए हैं। टीम में आरएस परमार, कृष्ण गोपाल यादव, चंद्र विजय, जितेंद्र कुशवाहा शामिल रहे। घी, वनस्पति, रिफाइंड सहित अन्य के पांच नमूने लिए गए हैं। दुकानदार द्वारा नामचीन कंपनियों के घी में मिलावट की जा रही थी। 15 किग्रा में एक किग्रा वनस्पति और एक किग्रा रिफाइंड सोयाबीन की मिलावट कर इसकी बिक्री की जाती थी।

रजरई में पकड़ी गई थी मिलावटी घी की फैक्ट्री

पांच माह पूर्व एफएसडीए और पुलिस ने रजरई में मिलावटी घी की फैक्ट्री पकड़ी थी। घी की आपूर्ति सात राज्यों के 36 से अधिक शहरों में होती थी। फैक्ट्री संचालक ग्वालियर का था। नामचीन ब्रांड के घी की बिक्री की जाती थी।

आसान नहीं है पहचान

सहायक आयुक्त खाद्य का कहना है कि एक ही देशी घी में वनस्पति और रिफाइंड को मिलाया जा रहा था। इसकी पहचान आसान नहीं होती है। इसी बात का फायदा दुकानदार दिनेश चंद्र द्वारा उठाया जा रहा था।

यह हुआ बरामद

  • पारस घी, आठ टिन
  • कृष्णा घी, 24 टिन
  • जेमिनी वनस्पति, 12 टिन
  • तैयार हुआ घी, 50 टिन,
  • विभोर रिफाइंड, छह टिन
  • डैमेज घी, पांच टिन
  • एक कंटेनर में 30 किग्रा तैयार घी मिला। इस घी की पैकिंग होनी थी।

इसे भी पढ़ें: पुतिन की कार में भीषण विस्फोट, कौन था सवार... अभी खुलासा नहीं; दुनियाभर में वायरल हुआ वीडियो

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।