विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra: महिला के हुस्न के जाल में फंसा बीटीसी स्टूडेंट, पहले बढ़ाती है नजदीकियां फिर दुष्कर्म के नाम पर वसूलती है मोटी रकम

Published: Sun, 02 Jun 2024 10:17 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:24 AM (IST)

Honey Trap Case Agra News Update एटा की रहने वाली एक महिला के बिछाए हनी ट्रैप के जाल में छात्र ...और पढ़ें

Agra News: हनी ट्रैप में फंसा कर छात्र से वसूले लाखों, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे रहे थे धमकी
Agra News: हनी ट्रैप में फंसा कर छात्र से वसूले लाखों, दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दे रहे थे धमकी

HighLights

  1. हनी ट्रैप में फंसाया बीटीसी का छात्र
  2. उधार रुपये देने से मना किया तो दी दुष्कर्म में फंसाने की धमकी

जागरण संवाददाता, आगरा। सिकंदरा पुलिस ने बीटीसी छात्र को हनी ट्रैप में फंसा कर वसूली करने वाली महिला और पुरुष पर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला दोस्ती कर नजदीकी बढ़ाने के बाद दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाकर वसूली करती थी। धमकाने का काम उसका साथी करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शाहजहांपुर के रहने वाले यदुवेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा योगेंद्र एटा के बीटीसी प्रशिक्षण संस्थान में 2021 में पढ़ाई के लिए गया था। यहां कचहरी रोड पर कमरा लिया था। मकान में ही सुनहरी नगर एटा की एक महिला भी रहती थी।

लड़के से मांगने लगी रुपये

महिला ने भतीजे से मोबाइल बनवाया। फिर छोटे-मोटे कामों के लिए रुपये उधार मांगने लगी। इसके बाद उसने अचानक 10 हजार रुपये की मांग की। भतीजे ने मना किया तो उसे झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी देते हुए एक हजार न देने पर एक लाख खर्च करने की बात कही। डर कर भतीजे ने रुपये दे दिए। इसके बाद महिला का साथी फोन कर धमकाते हुए एक लाख की मांग करने लगा।

ये भी पढ़ेंः UP News: मेरठ की शाही ईदगाह में बरसात के लिए अदा कराई नमाज, दुआ में उठे हजारों हाथ, कल टूटा था 12 साल पुराना रिकार्ड

आगरा के सिकंदरा थाने में दुष्कर्म समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया। बात करने पर चाचा यदुवेंद्र को भी जेल भिजवाने की धमकी देकर धमकाया।

ये भी पढ़ेंः Jammu Bus Accident: 10 लोगों के शव पहुंचते ही हाथरस के गांवों में मचा कोहराम, अंतिम संस्कार देख हर आंख हुई नम

अलग-अलग थानों में दर्ज कराती थी मुकदमा

प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि विवेचना के दौरान युवक ने साक्ष्य प्रस्तुत किए। अवैध वसूली की पुष्टि हुई। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। यदुवेंद्र ने बताया कि जांच के बाद पता चला कि महिला ने पूर्व में कई लोगों पर एटा के विभिन्न थानों में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा चुकी है। आगरा के हरीपर्वत थाना में भी एक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। किसी भी मुकदमे में उसने मेडिकल नहीं कराया है।