विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: मेरठ की शाही ईदगाह में बरसात के लिए अदा कराई नमाज, दुआ में उठे हजारों हाथ, कल टूटा था 12 साल पुराना रिकार्ड

Published: Sun, 02 Jun 2024 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2024 12:32 PM (IST)

Meerut Latest News In Hindi Today मेरठ में शाही ईदगाह के कारी शफीकुर्रहमान ने बताया कि गर्मी से आमजन मानस ...और पढ़ें

Meerut News: मेरठ शाही ईदगाह में बारिश को लेकर नमाज अदा करने के वाद दुआ करते अकीदतमंद
Meerut News: मेरठ शाही ईदगाह में बारिश को लेकर नमाज अदा करने के वाद दुआ करते अकीदतमंद

HighLights

  1. शनिवार को रहा 43.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
  2. मेरठ शाही ईदगाह में बारिश को लेकर नमाज अदा

जागरण संवाददाता, मेरठ। तेज धूलभरी हवाओं ने शनिवार की शाम आंशिक रूप से गर्मी से राहत दिला दी।इसके पहले दिन में भीषण गर्मी का प्रकोप बना रहा। अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।2011 से उपलब्ध आंकडों पर नजर डालें तो इसके पहले 2012 में एक जून को 42.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इस तरह से 12 साल पुराना रिकार्ड शनिवार को टूट गया।

गर्मी से राहत के लिए बरसात की दुआ की गई

लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से आमजन हलकान है। दिल्ली रोड स्थित शाही ईदगाह में नमाज का आयोजन हुआ। कारी शफीकुर रहमान ने कहा लंबे समय से बरसात नहीं हुई है, जिसके चलते गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। किसान भी बरसात न होने से पैदावार को लेकर सशंकित हैं। उन्होंने तकरीर के बाद नमाज अदा कराई। उसके बाद अच्छी बरसात के लिए दुआ की गई। आयोजन में बड़ी संख्या में आकीदत मंद पहुंचे और दुआ की।

ये भी पढ़ेंः UP Weather: भीषण गर्मी और लू से यूपी में 24 और मौतें; मानसून को लेकर IMD का आया अपडेट, इस बार सामान्य से अधिक बारिश

जून में बरसात का इंतजार

जून में जनपद वासियों को बरसात का इंतजार है। मई में बरसात का आंकड़ा शून्य रहा है। इसके पहले भी बरसात सामान्य से कम रही है। मई में लगातार बने रहने वाली भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिला है।44 सालों में दूसरी माह का औसत तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया। जून के पहले दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस सामान्य से दो डिग्री अधिक था। शाम को तेज हवाएं चलने से तापमान अचानक छह से सात डिग्री की कमी आ गई।

ये भी पढ़ेंः Cricketer Poonam Yadav: पूनम यादव की जमीन हो गई 'गायब'...अब पिता सीएम योगी से मिलकर करेंगे जिला प्रशासन की शिकायत

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि चार जून तक रह रह कर तेज हवाओं का दौर चलता रहेगा। अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।