विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shri Ram Mandir Inauguration: आगरा के सिख रघुबीर सिंह की अनूठी रामभक्ति; पोस्टकार्ड पर 21 हजार बार राम नाम लिख रामलला को भेजेंगे

Published: Wed, 10 Jan 2024 12:16 PM (IST)

Shri Ram Mandir News पूर्व में 30480 बार लिख चुके है एक ही कार्ड में राम का नाम। रोज एक ...और पढ़ें

पोस्टकार्ड पर 21 हजार बार राम नाम लिख रामलला को भेजेंगे रघुबीर।
पोस्टकार्ड पर 21 हजार बार राम नाम लिख रामलला को भेजेंगे रघुबीर।

HighLights

  1. दवा कंपनी में एरिया मैनेजर हैं रघुबीर सिंह
  2. पोस्टकार्ड पर 20 जनवरी तक लिखेंगे राम नाम

जागरण संवाददाता, आगरा। अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है। हर कोई अपने स्तर से इस विराट उत्सव में शामिल होने का प्रयास कर रहा है। आगरा के सिख रघुबीर सिंह भगवान राम के प्रति अपनी भक्ति और आस्था के लिए एक ही पोस्टकार्ड पर 21 हजार बार राम का नाम लिखकर अयोध्या भेजने जा रहे हैं।

रघुबीर 16 वर्ष पूर्व 31,480 बार एक ही पोस्टकार्ड में राम का नाम लिख कर गिनीज बुक आफ रिकार्ड के लिए भेज चुके हैं। महर्षि पुरम के रहने वाले रघुबीर एक दवा की कंपनी में एरिया मैनेजर हैं।

मूल रूप से फिरोजाबाद के रहने वाले रघुबीर ने बताया कि 2007 में फिरोजाबाद के कैला देवी मंदिर में हनुमान के भक्तों को कागज पर राम का नाम लिखते देख उन्होंने कुछ अलग करने की ठानी। पहली बार उन्होंने 21 हजार बार वह गुरु लिखा, इसके बाद 30,480 बार राम का नाम लिखा।

ये भी पढ़ेंः 'राम मंदिर आंदोलन के कारसेवक अराजक तत्व' स्वामी प्रसाद मौर्य के बिगड़े बोल, कहा- गोलियां चलवाकर सपा सरकार ने निभाया था कर्तव्य

20 जनवरी तक लिखेंगे नाम

रघुबीर ने बताया कि पांच बार राम का नाम लिखने के बाद पेंसिल की नोंक को नुकीला करना पड़ता है। अब 16 साल बाद राम मंदिर निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के लिए अपनी आस्था के कारण एक बार फिर पोस्टकार्ड पर राम का नाम लिखना शुरू किया है। रघुबीर के अनुसार 20 जनवरी तक वो काम करेंगे और इस पोस्टकार्ड को राम मंदिर के लिए पोस्ट कर देंगे।

ये भी पढ़ेंः Ram Mandir: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को मिला प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, लेकिन कह दी ये बात, जिन्हें जानते ही नहीं उनसे कोई...

रक्तदान के कारण नाम पड़ा जीवन रक्षक

रघुबीर 19 साल से लगातार रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 86 बार रक्तदान किया है। इंटरनेट पर लोगों की मदद के लिए उन्होंने जीवन रक्षक नाम का ग्रुप बनाया था। ग्रुप में देश भर के रक्तदाता जुड़े थे और कहीं भी रक्त की जरूरत होने पर आपस में सामंजस्य बिठा कर रक्तदाता को जरूरतमंद के पास पहुंचा देते थे। इस कारण लोग उन्हें जीवन रक्षक नाम से भी बुलाते हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।