यूपी में एक और एक्सप्रेस-वे! 60 मिनट में सफर पूरा, 1620 करोड़ रुपये से बनेगा 65 KM लंबा चार लेन का Expressway
Aligarh Expressway News खंदौली से अलीगढ़ का सफर होने वाला है बेहद आसान। 1620 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले खंदौली-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे से एक घंटे में ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, आगरा। Aligarh Expressway: खंदौली से अलीगढ़ का सफर आसान होने जा रहा है। एक घंटे में अलीगढ़ पहुंचेंगे। 1620 करोड़ रुपये से खंदौली-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इसे यमुना एक्सप्रेसवे से सीधे जोड़ा जाएगा। फरीदाबाद और गाजियाबाद की कंपनियों को टेंडर मिल गया है।
चार लेन का एक्सप्रेस-वे 65 किमी लंबा होगा। भविष्य में इसे छह लेन भी किया जा सकेगा। जून से दोनों कंपनियां एक साथ कार्य शुरू करेंगी। दो साल में एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होगा। 390 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है।
अलीगढ़ से असरोई हाथरस तक
अलीगढ़ स्थित नेशनल हाईवे-91 से लेकर असरोई हाथरस तक पहले चरण का एक्सप्रेस-वे बनेगा। 28 किमी लंबा एक्सप्रेसवे 800 करोड़ रुपये से बनेगा। इस हिस्से का कार्य केआरसी कंपनी फरीदाबाद को मिला है। कंपनी जून से कार्य शुरू करेगी। एक माह में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) आगरा खंड से अनुबंध हो जाएगा। मई में कंपनी द्वारा मिट्टी के नमूने लेने का कार्य शुरू करेगी।
असरोई हाथरस से खंदौली यमुना एक्सप्रेस-वे
इसकी लंबाई 37 किमी है। 820 करोड़ रुपये से यह बनेगा। जेएसपी प्रोजेक्ट प्रा. लि. गाजियाबाद को ठेका मिला है। एक माह में एनएचएआइ से अनुबंध होगा। मई से कंपनी मिट्टी के नमूने लेने का कार्य चालू करेगी और जून से निर्माण शुरू होगा।
.jpg)
यह है पुलों की संख्या
एक्सप्रेसवे में एक रेल ओवर ब्रिज
तीन फ्लाईओवर और 55 अंडरपास का निर्माण होगा।
यह होगा फायदा
अलीगढ़ और हाथरस के लोगों को जेवर एयरपोर्ट का वैकल्पिक मार्ग मिल जाएगा। यह एक्सप्रेसवे अलीगढ़ डिफेंस कारिडोर को खंदौली यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ तेजी से विकास होगा।
खंदौली से रामबाग चौराहा तक सफर नहीं होगा आसान
अलीगढ़ से खंदौली तक एक्सप्रेसवे से भले ही एक घंटा लगेगा लेकिन खंदौली से टेढ़ी बगिया होते हुए रामबाग चौराहा तक सफर आसान नहीं रहेगा। 12 किमी लंबी रोड में जाम की समस्या और भी बढ़ जाएगी।
65 किमी लंबे खंदौली-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे का निर्माण 1620 करोड़ रुपये से बनेगा। चार लेन के एक्सप्रेसवे का जून से कार्य चालू होगा। इसके निर्माण में दो साल लगेंगे। − संजय वर्मा, परियोजना निदेशक एनएचएआई आगरा खंड
अभी 88 किलोमीटर है दूरी, लग जाता है तीन घंटे का समय
अलीगढ़ पहुंचने में एक घंटे से कम समय लगेगा। अभी यह दूरी तय करने में ढाई से तीन घंटे का समय लगता है। इस सफर में दो टोल बूथ भी शामिल हैं, जिन पर कभी−कभी लंबी लाइन लग जाती है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।