Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Vande Metro Train: 130 KM की स्पीड से दिल्ली और लखनऊ का सफर और होगा सुहाना ! आगरा को एक और वंदे भारत जल्द

    Updated: Sun, 05 Jan 2025 01:10 PM (IST)

    Vande Metro Train News दिल्ली और लखनऊ के बीच जल्द ही वंदे मेट्रो ट्रेनें शुरू होने जा रही हैं। ये ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेंगी और इंटरसिटी ट्रेनों का विकल्प बनेंगी। इन ट्रेनों में आरामदायक सीटें होंगी और किराया दस प्रतिशत अधिक होगा। जल्द ही इन ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। माना जा रहा है कि फरवरी में ये ट्रेन मिल सकती है।

    Hero Image
    वंदे भारत की सांकेतिक तस्वीर का प्रयोग किया गया है।

    जागरण संवाददाता, आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल को फरवरी में दो और ट्रेनें मिलने जा रही हैं। पहली वंदे मेट्रो ट्रेन नई दिल्ली और दूसरी लखनऊ के लिए चलेंगी। अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। अन्य ट्रेन के मुकाबले इन ट्रेनों का किराया दस प्रतिशत अधिक होगा लेकिन सीट आरामदायक होंगी। यह दोनों ट्रेन इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। जल्द ही एक ट्रेन का परीक्षण होने जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे द्वारा लगातार नई ट्रेनों के संचालन पर ध्यान दिया जा रहा है। खासकर गति बढ़ने से सफर जल्द पूरा होगा। यात्री सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वंदे भारत के बाद वंदे मेट्रो का संचालन शुरू किया जा रहा है। देश के पहले सेमी हाईस्पीड ट्रैक में इसके संचालन की तैयारी चल रही है।

    वंदे मेट्रो में होंगे 14 से 15 कोच

    रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वंदे मेट्रो 14 से 15 कोच की होगी। यह ट्रेन सुबह आगरा से चलेगी और एक से दो घंटे के बाद वापसी करेगी। एक दिन में यह ट्रेन दो चक्कर लगाएगी। सीट आरामदायक होंगी। कुछ ऐसा ही लखनऊ के मध्य भी होगा। यह दोनों ट्रेन इंटरसिटी का विकल्प बनेंगी। ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत रहेगी। ट्रेन की गति 130 किमी प्रति घंटा होगी। नई दिल्ली से आगरा के मध्य 180 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें चल सकती हैं।

    गतिमान एक्सप्रेस है पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन 

    वर्ष 2015 में नई दिल्ली से आगरा के मध्य देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान का संचालन शुरू हुआ था। इसी रूट पर इसका पहला परीक्षण भी हुआ था।

    यह दोनों ट्रेनें इंटरसिटी का स्थान लेंगी। 130 किमी प्रति घंटा की अधिकतम गति से चलेगी। 14 से 15 कोच की ट्रेन होगी। 24 घंटे में दो चक्कर लगाकर सकती हैं। इंटरसिटी के मुकाबले किराया दस प्रतिशत अधिक होगा।

    खजुराहो वंदे भारत साढ़े छह और गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे रही लेट

    कोहरे का प्रकोप शनिवार को ट्रेनों से लेकर बसों में पड़ा। ट्रेनों और बसों की गति धीमी हो गई। खजुराहो वंदे भारत साढ़े छह और गतिमान एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आगरा पहुंची। सबसे अधिक लेट सोगरिया एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे रही। ट्रेनों के देरी से चलने से नाराज यात्रियों ने विरोध भी किया। हेल्प लाइन नंबर में 500 से अधिक शिकायतें पहुंचीं। इसमें 90 प्रतिशत ट्रेनों के लेट होने को लेकर थीं। 200 यात्रियों ने टिकट को रद कराया।

    ये भी पढ़ेंः फिल्मी सीन से कम नहीं... टायर में गोली लगने के बाद भी 2.5 KM दौड़ाई कार, आगे-आगे बदमाश तो पीछे थीं पुलिस की गाड़ियां

    ये भी पढ़ेंः अपहरण के वो खाैफनाक 59 घंटे... न भूख लगी न प्यास, अभिनव का सूजा चेहरा देख बढ़ गई थी परिवार की टेंशन; अब छाईं खुशियां

    हर रोज 350 ट्रेनें गुजरती हैं आगरा से

    आगरा कैंट और फोर्ट से होकर हर दिन 350 ट्रेनें गुजरती हैं। कैंट स्टेशन से हर दिन 25 हजार यात्री सफर करते हैं। ट्रेनों के देरी से चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को यात्रियों ने इसे लेकर विरोध भी जताया। अधिकारियों को फोन भी किए। कोहरे के चलते ट्रेनें सेमी आटोमेटिक प्रणाली से चलीं। इसमें एक से दूसरे एक्शन के मध्य एक ही ट्रेन का संचालन किया गया। इसके चलते ट्रेनों को रोक-रोक कर गुजारा गया।

    जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि देरी से चल रही ट्रेनों का लगातार प्रचार प्रसार कराया जा रहा है।