Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bakrid 2024: आगरा में खुदा के सजदे में झुके हजारों सिर, मांगी देश में अमन शांति की दुआ...तीन दिन चलेगा कुर्बानी का चक्र

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:23 AM (IST)

    Eid Ul Adha 2024 Agra News ईद की नमाज आगरा शहर भर में शांति के साथ की जा रही है। सड़क पर नमाज करने की पाबंदी पहले से थी इसके लिए मस्जिदों से भी बार बार घोषणा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा था इसका असर भी दिखा और प्रमुख स्थानों पर मस्जिद परिसर में ही नमाज की गई।

    Hero Image
    Agra News: आगरा की जामा मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी। जागरण।

    जागरण संवाददाता, आगरा। कुर्बानी का प्रतीक ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार मुस्लिम समाज द्वारा मनाया सोमवार को उत्साह संग मनाया जा रहा है। सुबह सबसे पहले ईदगाह स्थित शाही मस्जिद पर और उसके बाद शाही जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दोनों ही प्रमुख मस्जिदों पर मुस्लिम समाज के हजारों लोगों ने पहुंच कर अल्लाह की बारगाह में सजदा किया और देश में अमन शांति को दुआ मांगी। इसके बाद एक -दूसरे को गले मिलकर त्योहार की बधाइयां दी।

    ये भी पढ़ेंः मेरठ में मौलाना की घिनाैनी करतूत; उर्दू सिखाने के बहाने नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार, पत्नी सहित गिरफ्तार

    ये भी पढ़ेंः बरेली में खाकी पर लगा दाग; एसी-फ्रिज के बाद होम थिएटर...खुल गई सीओ लाइन के भ्रष्टाचार की पोल

    गले मिलकर दी मुबारकबाद

    उनको त्योहार की बधाई देने के लिए सर्व समाज के लोग व पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और लोगों को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसके बाद शहर की अन्य प्रमुख मस्जिदों में भी नमाज हुई जहां लोग अपने बच्चों को साथ लेकर नमाज करने पहुंचे। इसके बाद लोगों ने घरों में पहुंच कर कुर्बानी की रस्म पूरी की।

    तीन दिन चलेगा कुर्बानी का दौर

    ईदगाह, शाही जामा मस्जिद,फतेहपुर सीकरी और ताजमहल समेत सभी मस्जिदों में विश्व में अमन चैन की दुआ के साथ नमाज के बाद कुर्बानी का चक्र शुरू हुआ, जो 19 जून को सूर्यास्त के पहले तक चलेगा।