Dev Uthani Ekadashi 2022: आगरा में शुक्रवार को मनेगी एकादशी, नवंबर से मार्च तक ये हैं विवाह के शुभ मुहूर्त
Dev Uthani Ekadashi 2022 आगरा में देवोत्थान एकादशी शुक्रवार को शाम 6.08 बजे तक रहेगा शुभ मुहूर्त। देव उठनी एकादशी पर तुलसी शालिग्राम विवाह करने की भी ...और पढ़ें

आगरा, जागरण संवाददाता। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी नाम से विख्यात है। इसे देवोत्थान एकादशी या देवथान भी कहा जाता है। इस दिन से चतुर्मास (चौमासा) की चार महीने की अवधि का अंत भी माना जाता है। इन चार महीने में भगवान विष्णु निंद्रा में होते है। मान्यता है कि भगवान विष्णु शयनी एकादशी को सोते हैं और प्रबोधिनी एकादशी पर जागते हैं, इस प्रकार इस दिन को प्रबोधिनी एकादशी, विष्णु-प्रबोधिनी, हरि-प्रबोधिनी, देव-प्रबोधिनी, उत्थान एकादशी, देवथन, देव उत्सव एकादशी या देव ऊथी एकादशी भी कहा जाता है।
शुक्रवार 06:08 बजे तक रहेगी
इस बार देवउठनी एकादशी शुक्रवार चार नवंबर 2022 को है। एकादशी तिथि तीन नवंबर को शाम 07:22 बजे
शुरू होगी और चार नवंबर को शाम 06:08 बजे संपन्न होगी।
शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त
देवउठनी एकादशी के बाद से ही हिंदू धर्म में सभी शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, जैसे विवाह, मुंडन और उपनयन संस्कार आदि। कार्तिक माह में मनाई जाने वाली देव उठी एकादशी के दिन तुलसी शालिग्राम विवाह करने का भी विधान है। इस दिन दान, पुण्य आदि का भी विशेष फल प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें...
विवाह के शुभ मुहूर्त
इस बार नवंबर में विवाह के सिर्फ चार शुभ मुहूर्त पड़ रहे हैं।
- नवम्बर 2022 में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त: 24, 25, 27 और 28 है। दिसम्बर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त 02, 07, 08 और 09
- जनवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 15, 16, 18,19, 25, 26, 27,30 और 31
- फरवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 06, 07, 08, 09, 10, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22, 23 और 28 तिथि है
- मार्च 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त: 01, 05, 06, 09,11 और 13 तिथि है
पंडित चंद्रेश कौशिक ने बताया कि चातुर्मास में हिंदू धर्म में विवाह निषिद्ध होता है। प्रबोधिनी एकादशी से हिंदू धर्म में विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। प्रबोधिनी एकादशी के बाद कार्तिक पूर्णिमा आती है, जिसे देव दीपावली या देवताओं की दिवाली के रूप में मनाया जाता है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।