Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: लग्न समारोह में हर्ष फायरिंग से दुल्हन के मौसा को लगी गोली, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Tue, 21 Feb 2023 07:12 AM (IST)

    Agra News आगरा में सदर के बड़ा उखर्रा में हुई घटना आरोपित बंदूक लेकर हुआ फरार। डीसीपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे आरोपित की गिरफ्तारी को दबिश। खुशियों के घर में छाया मातम। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम बनाईं।

    Hero Image
    Agra News: हर्ष फायरिंग से हुई दुल्हन के मौसा की मौत के बाद अस्पताल पर स्वजन।

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सदर के बड़ा उखर्रा में सोमवार देर रात लग्न सगाई के कार्यक्रम में आए युवक ने लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग कर दी। इसमें दुल्हन के मौसा के गोली लग गई। घायल अवस्था में उन्हें हास्पिटल लेकर गए। वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। आरोपित बंदूक लेकर फरार हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लग्न सगाई करने पहुंचे थे लड़की वाले

    सदर क्षेत्र के बड़ा उखर्रा में रामप्रकाश ओझा के बेटे प्रिंस की सोमवार को लग्न सगाई का कार्यक्रम था। शमसाबाद रोड स्थित कहरई से लड़की वाले लग्न सगाई करने पहुंचे थे। रात एक बजे लड़की वाले दावत खा रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड राजीव शर्मा उर्फ राहुल लड़के वालों की ओर से दावत खाने पहुंचा था। उसने रात एक बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर किया। इसी बीच बंदूक नीचे की ओर हो गई और दावत खा रहे डौकी के कांच का नगला निवासी 35 वर्षीय सुभाष के गोली लग गई।

    Aligarh News: महिला संग शराब पीकर बनाए संबंध, फिर किशोरी से किया दुष्कर्म; बहला-फुसलाकर लाई थी साथ, गिरफ्तार

    गोली लगने से मच गई भगदड़

    गोली लगने के बाद भगदड़ मच गई। राजीव शर्मा बंदूक लेकर वहां से भाग गया। सुभाष दुल्हन के मौसा हैं। उनके गोली लगने के बाद स्वजन उन्हें लेकर एसएन मेडिकल कालेज पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी। वहां पहुंचने से पहले ही सुभाष की मृत्यु हो गई। डीसीपी सिटी विकास कुमार, एसीपी अर्चना सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं। आरोपित की गिरफ्तारी को देर रात तक पुलिस टीम दबिश दे रही थी।

    UP Budget Session 2023: मायावती ने राज्यपाल के अभिभाषण को सिरे से किया खारिज, लिखा- जनता को किया मायूस

    आरोपित के विरुद्ध हत्या की धारा में अभियोग पंजीकृत किया जाएगा । उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। आरोपित सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। - विकास कुमार, डीसीपी सिटी 

    comedy show banner
    comedy show banner