Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aligarh News: महिला संग शराब पीकर बनाए संबंध, फिर किशोरी से किया दुष्कर्म; बहला-फुसलाकर लाई थी साथ, गिरफ्तार

    By Sumit Kumar SharmaEdited By: Shivam Yadav
    Updated: Mon, 20 Feb 2023 09:08 PM (IST)

    गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी को सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला व उसके साथी ने साथ में शराब पी और संबंध बनाए थे।

    Hero Image
    पुलिस के मुताबिक, महिला व उसके साथी ने साथ में शराब पी और संबंध बनाए थे।

    अलीगढ़, जागरण संवाददाता: गांधी पार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके की किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला व उसके साथी को सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, महिला व उसके साथी ने साथ में शराब पी और संबंध बनाए थे। इसके बाद आरोपी ने किशोरी से भी दुष्कर्म किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली 12 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम सात बजे सब्जी लेने गई थी। तभी मोहल्ले की महिला उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई। स्वजन किशोरी की तलाश में लगे थे। आसपास के लोगों से महिला के बारे में पता चला। स्वजन ने महिला को फोन किया तो उसने किशोरी के बारे में कुछ नहीं बताया, बल्कि देर रात दो बजे उसे घर छोड़ गई। 

    इसके बाद रविवार को लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया था। किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत किया। किशोरी के मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई, जिसके बाद मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा बढ़ाई गई। 

    इसके बाद महिला व उसके साथी तालसपुर निवासी रामस्नेही को गिरफ्तार कर लिया गया। रामस्नेही हलवाई है। आरोपितों ने बताया कि महिला नुमाइश दिखाने के बहाने किशोरी को साथ लाई थी। रास्ते में रामस्नेही बाइक लेकर मिल गया। रसलगंज से रामस्नेही ने शराब खरीदी। 

    इसके बाद नई बस्ती में एक प्लाट में पहुंचे। वहां महिला व रामस्नेही ने शराब पी। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान रामस्नेही ने किशोरी के साथ भी दुष्कर्म किया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि महिला व आरोपित ने शराब पी थी। मेडिकल में किशोरी को शराब पिलाने की पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल रिपोर्ट में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि हुई। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया है।

    रुपये लाने की बात कहकर चला गया था आरोपित

    पुलिस के मुताबिक, संबंध बनाने के बाद महिला ने आरोपी से रुपये मांगे। इस पर उसने बताया कि 300 रुपये लाया था। 200 की शराब ले ली। 100 रुपये का पेट्रोल डलवा लिया। इस पर दोनों में विवाद हो गया। आरोपित रुपये लाने की बात कहकर चला गया था। महिला पर चोरी के दो मुकदमे भी पंजीकृत हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner