विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ के आगरा आने से पहले भाजपा विधायक का बगावत का एलान, बागी बेटे के साथ उतरे चौधरी बाबूलाल

Published: Tue, 02 Apr 2024 05:30 PM (IST)Updated: Tue, 02 Apr 2024 08:39 PM (IST)

Agra Fatehpur Sikri Lok Sabha Seat डॉ.रामेश्वर चौधरी फतहेपुर सीकरी लोक सभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। किरावली जनसभा में ...और पढ़ें

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ रामेश्वर चौधरी फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव।
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के बेटे डॉ रामेश्वर चौधरी फतेहपुर सीकरी से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव।

HighLights

  1. होली मिलन समारोह में क्षेत्र के लोगों ने रखा निर्दलीय चुनाव लड़ने का प्रस्ताव
  2. विधायक और उनके पुत्र बोले, प्रत्याशी नहीं बदला तो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे

जागरण संवाददाता, आगरा। फतेहपुर सीकरी लोक सभा क्षेत्र में भाजपा से दोबारा प्रत्याशी बनाए गए सांसद राजकुमार चाहर के विरोध के स्वर अब और तेज होते जा रहे हैं।अब तक चौ. रामेश्वर के बगावती स्वजन सामने आ रहे थे।

मंगलवार को अपने कालेज में आयोजित होली मिलन समारोह में भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल ने अपने बेटे के लिए मंच से बगावत का एलान कर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को आगरा दौरे से पहले पार्टी के विधायक द्वारा बगावत के एलान से पार्टी में खलबली मच गई है। वहीं होली मिलन समारोह में जुटी लोक सभा क्षेत्र की भीड़ ने भी चुनाव में विरोध का संकेत दे दिया है।

होली मिलन में पहुंचे लोग

किरावली के चौ. रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के क्रीड़ांगन में होली मिलन समारोह दोपहर एक बजे शुरू हुआ। मंच पर संचालन गोपाल सिंह इंदौलिया ने शुरू किया और भाजपा विधायक चौ. बाबूलाल के पुत्र चौ. रामेश्वर मंच पर बैठे थे। सामने बड़ी संख्या में किरावली, फतेहपुर सीकरी, बाह, पिनाहट, फतेहाबाद, खेरागढ़ और जगनेर क्षेत्र के लोग थे।

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: अरुण गोविल ने किया नामांकन, जानिए 'रामायण के राम' को, कितनी संपत्ति के हैं मालिक, बेदाग छवि शस्त्र भी नहीं

सैकड़ों गाड़ियां पंडाल के बाहर खड़ी दिख रही थीं। सबसे पहले संचालक ने अलग-अलग क्षेत्र से आए लोगों को मंच पर आमंत्रित किया। सभी ने सांसद राजकुमार चाहर के विरोध के स्वर उठाए। बरौदा सदर के प्रधान श्रीओम सोलंकी ने कहा कि वर्तमान सांसद का कार्यकाल देखा है। संतोष जनक नहीं रहा। उनके कार्यकाल में पुलिस चौकी तक रिश्वत चल रही है। उन्होंने कहा कि चौ. रामेश्वर निर्दलीय मैदान में उतरें। सभी तैयार हैं। उन्होंने मंच के सामने मौजूद लोगों से भी हाथ उठवाया तो सभी ने उनकी बात का समर्थन किया।

ये भी पढ़ेंः सपा में फिर छिड़ी जंग! अखिलेश यादव के करीबी विधायक डा. एसटी हसन के टिकट कटने पर हुए खुलकर बोले..., मुख्तार से बताए करीबी रिश्ते

सांसद पर लगाए आरोप

बाह से पहुंचे रामअवतार वर्मा, वीरेंद्र तोमर और गजेंद्र सिंह ने कहा कि अब उन्हें वर्तमान सांसद नहीं चाहिए।अगर ऐसा हुआ तो सभी 50 साल पीछे चले जाएंगे। वे कभी क्षेत्र में नहीं आए। फतेहाबाद के हेत सिंह वर्मा और शमसाबाद के मेघ सिंह कुशवाहा ने मंच से कहा कि उनका समाज चौ. रामेश्वर के साथ है। चौ. रामेश्वर सिंह ने जनता का अभिवादन किया और चुनाव के दौरान पूर्व में पिता से पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने की बात मंच से साझा की। इस दौरान उनके आंसू निकल आए।

लोकसभा सीट की जानकारी के लिए यहां करें क्लिक

भावुक माहौल में लोगों ने उनका पूरा साथ देने का वादा किया। कहा कि अगर वे खुद पर्चा भरने नहीं जाएंगे तो घर से उठाकर ले जाएंगे। धरना दे देंगे। इस पर चौ. रामेश्वर ने जनता की आज्ञा का पालन कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया।

समापन भाषण के दौरान विधायक चौ. बाबूलाल ने कहा कि अभी नामांकन में दस बारह दिन बाकी हैं । और भाजपा आलाकमान से मौजूदा सांसद की टिकट काटने का अनुरोध करते हुए एलान किया कि यदि पार्टी किस अन्य को टिकट देगी तो आप जनता के हाथ पैर जोड़ कर चुनाव ना लड़ने के लिए मना लूूंगा। जैसे 1996 में लोकदल से टिकट ना मिलने पर जनता ने मुझे निर्दलीय जिताया और जीतने के बाद मैंने लोकदल को समर्थन दिया था। वैसे ही यदि रामेश्वर चुनाव जीतेगा तो भाजपा को फिर समर्थन दे दिया जाएगा।

उन्होंने मंच से कहा कि जब वर्ष 2014 में वे लोकसभा प्रत्याशी थे तो वर्तमान प्रत्याशी राजकुमार चाहर ने विरोध में कागारौल में पंचायत की थी। इसके बाद भी वे सांसद बने थे।उनका विरोध प्रत्याशी से है।राजकुमार चाहर के अलावा किसी भी समाज का प्रत्याशी होगा, वे तन, मन, धन से समर्थन करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।