Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Agra News: बरात जाने से पहले दूल्हे की स्कार्पियो पर फायरिंग, भरे बाजार में तमंचा लहराते फरार हुए हमलावर

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Saxena
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 03:36 PM (IST)

    Agra News सदर में दूल्हे की स्कार्पियो पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। उखर्रा रोड की घटना बाइक पर आए थे हमलावर। स्कार्पियो को सड़क पर खड़ी कर सैलून गया था दूल्हा। पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश। खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज।

    Hero Image
    Agra News: बरात जाने से पहले दूल्हे की स्कार्पियों पर फायरिंग, भरे बाजार में तमंचा लहराते हुए फरार हुए हमलावर

    आगरा, जागरण संवाददाता। आगरा में सदर के उखर्रा में बुधवार को दूल्हे की गाड़ी पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। गनीमत ये रही कि दूल्हा कुछ मिनट पहले ही स्कार्पियो को खड़ी करके दोस्त के साथ पास के सैलून में गया था। घटना से व्यस्त रोड पर अफरातफरी मच गई। हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। अनुमान है कि हमलावरों ने रंजिश में गोलियां चलाई होंगी। पुलिस इलाके के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाइक सवार हमलावरों ने चलाईं गोलियां

    घटना बुधवार दोपहर तीन बजे की है। सदर इलाके के रहने वाले राहुल की बुधवार को बरात जानी है। वह अपने दोस्त जितेंद्र के साथ स्कार्पियो से आया था। उसे उखर्रा रोड पर खड़ा करके सामने सैलून में चला गया। बताया जाता है इसी दाैरान बाइक सवार दो हमलावर वहां पहुंचे। उन्होंने स्कार्पियो को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

    गोलियां चलने से मच गई खलबली

    दिनदहाड़े गोलियां चलाने से आसपास के लोगों में अफरातफरी और दहशत फैल गई। बाइक सवार हमलावर तमंचे लहरा रहे थे। जिसके चलते किसी ने उन्हें पकड़ने का प्रयास नहीं किया। वह आसानी से भाग निकले। लोगों ने 112 नंबर पर सूचना दे दी। थाने का फोर्स मौके पर पहुंच गया।

    ये भी पढ़ें...

    Agra News: सीबीआइ के छापा से मची खलबली, भ्रष्टाचार के मामले में रेलवे के इंजीनियरों को साथ ले गई टीम

    ये भी पढ़ें...

    Mainpuri News: लड़का पक्ष की डिमांड ने शादी में कराया हंगामा, घराती-बरातियों में चले लात-घूंसे, भाग गया दूल्हा

    पुलिस राहुल और जितेंद्र से जानकारी कर रही है। उनकी किसी से रंजिश है, इसे जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस हमलावरों की बाइक का नंबर जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। सहायक आयुक्त सदर सर्किल अर्चना सिंह ने बताया कि घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।