Mainpuri News: लड़का पक्ष की डिमांड ने शादी में कराया हंगामा, घराती-बरातियों में चले लात-घूंसे, भाग गया दूल्हा
Mainpuri News मैनपुरी जिले में आई बरात में उस समय हंगामा हो गया जब दहेज की मांग को लेकर दूल्हा पक्ष अड़ गया। देखते ही देखते वर और वधू पक्ष में मारपीट होने लगी। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

मैनपुरी, जागरण टीम। जिले में करहल के आरबी मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान दहेज के विवाद को लेकर घराती बाराती भिड़ गए। इस दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद दूल्हा और बाराती फरार हो गए। मामला थाने में पहुंचा है। पुलिस ने दो बारातियों को हिरासत में लिया है।
मैरिज होम में आई थी बरात
थाना बरनाहल के गांव नगला मिर्धा निवासी अजीत कुमार का विवाह थाना करहल के गांव नगला धारा निवासी मुकेश कुमार की पुत्री रेनू के साथ तय हुआ था। विवाह कार्यक्रम का आयोजन कस्बा करहल के आरबी मैरिज होम में किया गया था। मंगलवार शाम बारात मैरिज होम में पहुंची।
ये भी पढ़ें...
Agra News: सीबीआइ के छापा से मची खलबली, भ्रष्टाचार के मामले में रेलवे के इंजीनियरों को साथ ले गई टीम
शादी की तैयारियां पहले ही हो चुकी थी। द्वारचार से पहले दहेज को लेकर बातचीत हुई तो दूल्हा पक्ष ने दहेज कम देने की बात कही। इस पर विवाद हो गया। चर्चा है कि वधू पक्ष के एक युवक ने दूल्हा के ताऊ सियाराम निवासी गांव अमामई थाना करहल के साथ मारपीट कर दी। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से मारपीट होने लगी।
अफरा-तफरी में भागने लगे मेहमान
मैरिज होम में अफरा-तफरी मच गई। समारोह में शामिल होने आए मेहमान भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। तब तक बराती भी भाग चुके थे। पुलिस ने दो बारातियों को हिरासत में लिया है। थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।