विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं बबीता चौहान जो अपर्णा यादव को पीछे छोड़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं, पढ़िए उनके बारे में

Published: Wed, 04 Sep 2024 08:16 AM (IST)

Babita Chauhan BJP Update News भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष रहीं बबीता चौहान राजनीति में मेहनत से कार्य कर ...और पढ़ें

बबीता चौहान बनीं राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष।
बबीता चौहान बनीं राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष।

HighLights

  1. कई चुनावों में रहीं प्रभारी, महिला मोर्चा में निभा रही थीं सक्रिय भूमिका
  2. बबीता को राज्य महिला आयोग की कमान, संघर्ष का मिला परिणाम
  3. शिकोहाबाद में नगर पालिका के चुनाव में प्रभारी बनाया गया था

जागरण संवाददाता, आगरा। पार्टी के अभियानों और चुनावों में सक्रिय भूमिका निभा रहीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबीता सिंह चौहान संघर्ष का परिणाम मिल गया है। उन्हें राज्य महिला आयोग में अध्यक्ष बनाया गया है। आयोग में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह परिवार की बहू अपर्णा यादव का नाम ऊपर चल रहा था। अंतिम चरण में अपर्णा यादव पीछे रह गईं। उन्हें आयोग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। बबीता सिंह चौहान को अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी होने पर उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई।

पति लायंस क्लब इंटरनेशनल में इंटरनेशनल डायरेक्टर

हरीपर्वत क्षेत्र में प्रोफेसर कॉलोनी में बबीता सिंह चौहान का आवास है। उनके पति जितेंद्र चौहान लायंस क्लब इंटरनेशनल में इंटरनेशनल डायरेक्टर हैं। समाजसेवा में जितेंद्र चौहान और बबीता चौहान को कई पुरस्कार मिल चुके हैं। बबीता भाजपा में हर जिम्मेदारी पूरी मेहनत से निभा रही थीं। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्र अध्यक्ष के रूप में उन्होंने शानदार कार्य किया। उनके कार्य को देखते हुए उन्हें पार्टी द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया।

खेरागढ़ से बनीं थीं जिला पंचायत सदस्य

  • जिला पंचायत चुनाव में ठाकुर बहुल्य क्षेत्र खेरागढ़ के वार्ड 31 से वे सदस्य बनीं।
  • पार्टी की मंशा के अनुरूप उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए डा. मंजू भदौरिया को समर्थन दिया।
  • जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से ठाकुर बहुल्य क्षेत्र खेरागढ़ में उनकी सक्रियता बढ़ गई।
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सक्रियता निभाने के साथ ही उन्होंने विधान सभा चुनाव 2022 में टूंडला विधान सभा क्षेत्र प्रभारी के रूप में कार्य किया।
  • 2023 में शिकोहाबाद नगर पालिका चुनाव में प्रभारी रहीं।

इस तरह पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी उसे निभाती गईं। महिला माेर्चा में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही। अब राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के लिए अपर्णा चौहान और बबीता का नाम चल रहा था। अंतिम चरण में अपर्णा यादव पीछे रह गईं। बबीता को अध्यक्ष बनाए जाने को उनके संघर्ष का परिणाम माना जा रहा है। शाम को उनके अध्यक्ष बनने के जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता और समाजसेवी उनके आवास पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ेंः UP Politics: पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव को तगड़ा झटका, भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा, निरस्त हुई अंतिम रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः Agra Police Commissioner के निर्देश, 'सूर्यास्त के बाद महिलाओं को किसी भी मामले में थाने नहीं बुलाया जाए'

महिलाओं को सशक्त बनाने को कार्य करूंगी

बबीता चौहान ने कहा, कि पार्टी ने संघर्ष और मेहनत का मुझे इनाम दिया है। पार्टी की कार्यकर्ता होने के नाते जो कार्य मुझे मिला है, उसे पूरी मेहनत से करूंगी। महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और स्वस्थ बनाने के लिए कार्य करती रहूंगी।