विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Agra Police Commissioner के निर्देश, 'सूर्यास्त के बाद महिलाओं को किसी भी मामले में थाने नहीं बुलाया जाए'

Published: Wed, 04 Sep 2024 08:00 AM (IST)

Police Commissioner J Ravinder Gaud Update News पुलिस कमिश्नर ने कहा कि जिन थानेदारों की ज्यादा शिकायतें अधिकारियों तक पहुंचेगी ...और पढ़ें

बैठक में दाएं से दूसरे पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, व सोनम कुमार। सौजन्य पुलिस
बैठक में दाएं से दूसरे पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड, अपर पुलिस आयुक्त केशव चौधरी, व सोनम कुमार। सौजन्य पुलिस

HighLights

  1. पुलिस आयुक्त ने पाक्षिक अपराध समीक्षा में थाना प्रभारियो को दिए निर्देश
  2. आदतन अपराधियों को चिन्हित कर हिस्ट्रीशीट खोली जाए

जागरण संवाददाता, आगरा। पुलिस आयुक्त जे. रविन्दर गौड ने मंगलवार को पाक्षिक अपराध समीक्षा बैठक में महिला अपराधों को लेकर थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि महिलाओं को किसी भी मामले में सूर्यास्त के बाद थाने नहीं बुलाया जाए। आदतन अपराधियों को चिन्हित करके उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने को कहा।

पुलिस आयुक्त ने कमिश्नरेट कार्यालय में मंगलवार को पाक्षिक अपराध समीक्षा बैठक की। पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों से कहा कि वह सुबह 10 से 12 बजे तक जनसुनवाई करेंगे। पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन के दौरान पुलिसकर्मियों की शिकायतों पर सख्त कदम उठाने के लिए भी आदेश दिए।

नकली उत्पाद बेचने वालों पर रखें निगरानी

पुलिस आयुक्त ने थाना प्रभारियों से कहा कि वह नकली उत्पाद बेचने वाले और नकली दवाओं पर भी निगरानी रखें।इसके लिए संबंधित विभागों का सहयोग लें। समीक्षा बैठक में सड़कों पर अतिक्रमण करने वालों को धारा 152 का नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण नहीं हटाया जाता है तो ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। दोबारा अतिक्रमण नहीं होने देने की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों की होगी। 

ये भी पढ़ेंः UP Politics: पूर्व मंत्री अवध पाल सिंह यादव को तगड़ा झटका, भ्रष्टाचार का मुकदमा चलेगा, निरस्त हुई अंतिम रिपोर्ट

ये भी पढ़ेंः UP News: उप चुनाव से पहले फूलपुर को साधने आ रहे CM योगी, 633 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

रात में महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचा रही आगरा पुलिस

छीपीटोला स्थित निर्मल सेवा सदन में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर आगरा पुलिस के सांग महिला सुरक्षा संगोष्ठी आयोजित हुई। एसीपी डा. सुकन्या शर्मा ने समाज में महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानून की जानकारी दी। विकृत मानसिकता वाले लोगों के लिए एंटी रोमियो स्क्वार्ड, डायल-112 महिला सुरक्षा के लिए निरंतर सेवाएं दे रही है। इसके साथ रात 11 बजे से सुबह पांच बजे सूचना पर महिलाओं को सुरक्षित स्थान पहुंचाने की सुविधा भी पुलिस दे रही है।