Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साथियों से बातचीत करते-करते हो गई युवक की मौत, CCTV में कैद हुआ वीड‍ियो; पोस्‍टमार्टम र‍ि‍पोर्ट में सामने आई ये बात

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 02 Feb 2024 07:34 AM (IST)

    कमला नगर के बृज विहार में मिष्ठान की दुकान पर 25 वर्षीय जसवीर उर्फ वीरू चार महीने से कारीगर था। फिरोजाबाद के नगला सिंघी के गांव दारापुर की ठार का रहने वाला था। जसवीर साथी कर्मचारियों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान फर्श पर लुढ़क गया मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी में जसवीर की मृत्यु का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया।

    Hero Image
    दुकान में साथियों से बातचीत के दौरान अचानक गिरकर युवक की मौत।- सोशल मीडिया

    जागरण संवाददाता, आगरा। मृत्यु का समय और स्थान नियत है। गुरुवार को युवक की मौत के लाइव वीडियो ने इस सच्चाई को एक बार फिर साबित किया। मिष्ठान विक्रेता के यहां कारीगर युवक साथियों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान अचानक वह फर्श पर लुढ़क गया। साथी कारीगर उसे अस्पताल लेकर भागे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कारीगर की मौत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना गुरुवार की सुबह आठ बजे की है। कमला नगर के बृज विहार में मिष्ठान की दुकान पर 25 वर्षीय जसवीर उर्फ वीरू चार महीने से कारीगर था। फिरोजाबाद के नगला सिंघी के गांव दारापुर की ठार का रहने वाला था। जसवीर साथी कर्मचारियों से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान फर्श पर लुढ़क गया, मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

    मौत का कारण कार्डि‍यक अटैक  

    दुकान में लगे सीसीटीवी में जसवीर की मृत्यु का पूरा घटनाक्रम कैद हो गया। कर्मचारियों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष कमला नगर सोविंद्र कुमार ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण कार्डियक अटैक बताया गया है।

    यह भी पढ़ें: Agra News: करोड़ों की संपत्ति बेचने से रोकने पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, बेटे ने बताई पूरी दास्तां

    यह भी पढ़ें: UP Unique Wedding: यूपी के इस शहर में हुई अनोखी शादी; मुंह दिखाई से पहले रामायण की चौपाई, सात नहीं चार फेरों में दुल्हन की विदाई