यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP Unique Wedding: यूपी के इस शहर में हुई अनोखी शादी; मुंह दिखाई से पहले रामायण की चौपाई, सात नहीं चार फेरों में दुल्हन की विदाई
Unique wedding in UP आगरा शहर में एक अनोखी शादी देखने को मिली। मूलरूप से गुजरात के रहने वाले बादरी ...और पढ़ें

HighLights
- चार फेरों में होती है शादी
- मूल काम पुराने कपड़े लेकर बर्तन बेचना
जागरण संवाददाता, आगरा। Unique Wedding in Agra, UP: आगरा में सिकंदरा के आवास विकास क्षेत्र में चार फेरों की अनोखी शादी संपन्न हुई। फेरों से पहले दूल्हा - दुल्हन ने सबको रामायण और गीता के श्लोक और चौपाइयां सुनाई। हालांकि दूल्हा - दुल्हन ने ऐसा किसी विशेष कारण से नहीं किया, बल्कि यह उनके समाज की परंपरा है।
सिकंदरा के आवास विकास सेक्टर तीन में मूलरूप से गुजरात के रहने वाले बादरी समाज के लोग रहते हैं। इनका मूल काम पुराने कपड़ों को लेकर बर्तन देना और कपड़ों का बाजार लगाकर बेचना है। सोमवार को यहां दीपक और रोजी का विवाह हुआ।
रामायण और गीता के श्लोक और चौपाइयां सुनानी पड़ीं
विवाह से पहले दूल्हा-दुल्हन द्वारा सभी को रामायण और गीता के श्लोक और चौपाइयां सुनानी पड़ीं। दूल्हा दुल्हन द्वारा रस्मों के दौरान रामायण और गीता के श्लोक बोलते देख स्थानीय लोग अचरज में आ गए। प्रथा की जानकारी होने पर क्षेत्रीय आरएसएस के स्वयं सेवकों ने दंपति का स्वागत किया।
